अक्टूबर में कोविड केसों में गिरावट देखने को मिली है। अगस्त-सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 3 गुना कम संक्रमित और 3.5 गुना कम मौतें हुई हैं। मगर ऐसा नहीं कि खतरा पूरी तरह टल गया है और अब भी एहतियात बरतने की जरूरत है, ताकि दूसरी लहर में केसों में बढ़ोतरी न हो। अगस्त में जिले के 7694 मरीज संक्रमित पाए गए थे।
वहीं, 324 मरीजों की मौत हुई। सितंबर में 7398 जिले के संक्रमित मिले। इनमें से 330 मरीजों की मौत हुई। वहीं, अक्टूबर में जिले में 2328 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 96 मौतें हुई हैं। मगर पॉजिटिव केसों से भी ज्यादा स्वस्थ (3007 मरीज) होकर घर भी लौटे।
इधर, 49 नए पॉजिटिव केस, 2 मौतें
शनिवार को जिले में 49 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 42 लुधियाना और 7 बाहरी जिलों-राज्यों से संबंधित हैं। वहीं, 2 मरीजों की मौत हुई, जोकि जिले से संबंधित हैं। जिले में अब तक कुल 20291 संक्रमित आ चुके हैं। इनमें से 19170 स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब जिले के 281 एक्टिव केस हैं। एक्टिव केसों में से 173 मरीज होम क्वारेंटाइन हैं। 18 सरकारी और 50 निजी अस्पतालों में एडमिट हैं। वहीं, 840 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य जिलों-राज्यों के अब तक 2755 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 54 एक्टिव केस हैं। 320 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल 10 मरीज वेंटिलेटर पर एडमिट हैं। इनमें से 4 लुधियाना और 6 बाहरी जिलों-राज्यों संबंधित हैं।
अब सिर्फ 2 माइक्रो कंटेनमेंट जोन
जिले में अब 2 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें एक गांव नारंगवाल और दूसरा गांव होले है। इसके अलावा जिले में कोई कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन नहीं है। पहले जिले में 9 माइक्रो कंटेनमेंट और 2 कंटेनमेंट जोन थे। शनिवार को 2423 सैंपल्स लिए गए। इनमें से 1711 आरटी-पीसीआर, 706 रैपिड और 6 ट्रूनेट पर रहे। जिले में अब तक 390339 सैंपल्स लिए जा चुके हैं। इनमें से 388342 की रिपोर्ट हासिल हो चुकी है। वहीं, 365296 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1997 सैंपल्स की रिपोर्ट आना बाकी है।
मृतकों में दो बुजुर्ग शामिल: जिले के दो बुजुर्गों की मौत हुई। धांधरां रोड दुगरी के 87 वर्षीय बुजुर्ग डायबिटीज और हंबड़ां रोड के 73 वर्षीय बुजुर्ग डायबिटीज और एक्यूट किडनी इन्फेक्शन से पीड़ित थे। शनिवार को पॉजिटिव आए केसों में 1 हेल्थ केयर वर्कर, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 4 , ओपीडी के 12, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस के 23 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 27 रैपिड रिस्पांस टीमों ने 77 शकी मरीजों की जांच की। इनमें से 59 मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया गया। अब केवल 951 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3egMpjq
November 01, 2020 at 05:06AM
No comments:
Post a Comment