जिला बार एसोसिएशन के इलेक्शन में पहली बार जोश-खरोश वाला माहौल नहीं है, जबकि मतदान 6 नवंबर को होना है। बार कौंसिल ने प्रचार को लेकर सख्त गाइडलाइन बनाने से उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का जोश पहले ही ठंडा पड़ गया। ऐसे में प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार हरजोत सिंह हरीके ने चुनाव रद्द कराने को हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। इस पर सोमवार को सुनवाई हो जाती है तो स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि, इस सबके बीच फिलहाल तक ज्यादातर मतदाता चुप्पी साधे हैं। वे उम्मीदवारों के लुभावने वायदों के मद्देनजर उनके पुराने कामकाज का लेखा-जोखा भी कर रहे हैं। लिहाजा इस बार चुनाव में कौन मजबूत या कमजोर उम्मीदवार है, अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवारों की तर्ज पर ही बाकी पदों पर चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट भी लुभावने वायदे कर रहे हैं।
सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार बोले- वकीलों की मुश्किलें दूर करने पर ध्यान
अदालती कामकाज जल्द सामान्य हो, ताकि तंगी से गुजरने वाले वकीलों को राहत मिल सके, पहल के आधार पर यही प्रयास किया जाएगा। -गगनदीप सिंह सैनी
वकीलों के चैंबर कम होने की समस्या हल कराएंगे। साथ ही अदालतों में वकीलों को आने वाली मुश्किलें दूर कराने की कोशिश रहेगी। -गुरमुख सिंह
वकीलों के चैंबर कम होने की समस्या हल कराएंगे। साथ ही अदालतों में वकीलों को आने वाली मुश्किलें दूर कराने की कोशिश रहेगी। -गुरमुख सिंह
जॉइंट सेक्रेटरी पद के दावेदारों की सुनिए
कोरोनाकाल में संकट से गुजरते वकीलों को सरकार से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। साथ ही बैंच और बार के रिश्ते बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे। -सचिन बावा
अदालतों में वकीलों की गरिमा बरकरार रहे, यह कोशिश होगी। इसके साथ ही लॉयर्स कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा और अन्य समस्याएं भी हल कराई जाएंगी। -दविंदर सिंह गरेवाल
फाइनेंस सेक्रेटरी पद के दावेदारों के वायदे
सभी वकीलों को अलग चैंबर दिलाने, उनके वाहनों के लिए बड़ी पार्किंग का प्रबंध कराने और अन्य प्रमुख समस्याएं हल कराने के प्रयास होंगे। -गौतम रिशी
चुनाव न लड़ने की स्थिति में भी वकीलों की समस्याएं हल कराने के प्रयास जारी रहेंगे। चुनाव से अहम सहकर्मियों का साथ देना है। -यादविंदर सिंह
एग्जीक्यूटिव पद: इन छह पदों के लिए सभी आठों उम्मीदवारों ने कमोबेश मुख्य पदों के कैंडिडेट वाले ही वायदे दोहराने के साथ दावा किया कि वकीलों के हकों की खातिर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/323gq1k
November 01, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment