Amazon

Friday, December 25, 2020

तीन और कोरोना मरीजों की मौत, 6 पॉजिटिव

बुधवार को जिले से संबंधित 3 और संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि 6 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या इस समय 134 है, जबकि अब तक कुल 7833 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। फिलहाल 1929 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. वरिंदर जगत ने बताया कि जिले में अब तक कुल 257276 संदिग्धों की सैंपलिंग की जा चुकी है, इनमें से 2,42,633 निगेटिव रहे हैं। आरटीपीसीआर में 4056, ट्रूनेट पर 92, एंटीजन टैस्ट में 2662 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 1023 पॉजिटिव मरीजों की सैंपलिंग अन्य जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल

गुरदासपुर सिविल अस्पताल में 5, धारीवाल में 1, सेंट्रल जेल में 1 और अन्य जिलों में 37 मरीजों का इलाज चल रहा है। 90 मरीजों को घरों में एकांतवास किया गया है। कोरोना वायरस से पीड़ित 7453 मरीज बीमारी पर फतेह हासिल कर चुके हैं। इनमें से 7372 पूरी तरह से स्वस्थ हैं, जबकि 81 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद घरों में एकांतवास किया गया है। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या इस समय 134 है, जबकि अब तक 246 मरीजों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2WJcsYJ
December 25, 2020 at 05:28AM

No comments:

Post a Comment