Amazon

Monday, December 21, 2020

70 नए संक्रमित; 6 मरीजों की मौत24379 पॉजिटिव केसों में से 22785 मरीज हुए स्वस्थ, अब 642 एक्टिव

लुधियाना के अब तक 24379 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि 22785 मरीज यानि 93.46 फीसदी मरीज स्वस्थ भी चुके हैं। अन्य जिलों व राज्यों के 3572 संक्रमितों में से 3081 मरीज भी स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक लुधियाना में 514691 सैंपल्स लिए जा चुके हैं।

यानि 28 लाख की आबादी में से 18 फीसदी की सैंपलिंग हो चुकी है। इन सैंपल्स में से 5.4 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। लुधियाना में अब तक कुल 27951 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। लेकिन राहत की बात ये है कि इन 27951 में से 92 फीसदी मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब कोविड-19 पॉजिटिव आने वाले मरीजों की रफ्तार में भी कमी आ रही है। रविवार को लुधियाना में 70 नए संक्रमित सामने आए। इनमें से 57 लुधियाना और 13 बाहरी जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। वहीं, 6 मरीजों की मौत हुई। इनमें से 1 मरीज लुधियाना से संबंधित है। 11 कोविड मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

106 शकी मरीजों को किया गया होम क्वारेंटाइन
रविवार को 32 रैपिड रिस्पांस टीमों द्वारा 137 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 106 को होम क्वारेंटाइन किया गया। अब तक 54104 मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। जिनमें से 2029 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं। रविवार को 2316 सैंपल्स लिए गए। इनमें से 1785 सैंपल्स गवर्नमेंट सैंटर्स में रहे। 531 सैंपल्स प्राइवेट हॉस्पिटल्स में लिए गए। इनमें 2153 सैंपल्स आरटी-पीसीआर के रहे। 2312 सैंपल्स की रिपोर्ट आना बाकी है। अन्य जिलों व राज्यों से अब तक 3572 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

पॉजिटिव केसों में 51 मरीज लुधियाना सिटी के
रविवार को बाड़ेवाल अवाना के रहने वाले 78 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। जो कोविड पॉजिटिव होने के अलावा हाइपरटेंशन के भी मरीज थे। रविवार को लुधियाना के पॉजिटिव केेसस में से 51 मरीज लुधियाना सिटी के ही रहे। जगराओं से 3, रायकोट, खन्ना और समराला से 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं, इनमें 14 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के, ओपीडी के 13 मरीज और इनफ्लूएंजा लाइक इलनैस के 22 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेहत महकमे की टीम मरीजों के सैंपल लेते हुए।

https://ift.tt/3nE06x1
December 21, 2020 at 06:07AM

No comments:

Post a Comment