Amazon

Tuesday, December 22, 2020

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की दिल्ली प्रदर्शन में हाजिरी

केंद्र सरकार की ओर से पारित 3 कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बाॅर्डर पर चल रहे संघर्ष में किसानों का साथ देने समाज का लगभग हर वर्ग आगे अाया है। आंदोलन में व्यापारी, मजदूर आदि सभी वर्ग शामिल हैं। इसी दौरान शिक्षक वर्ग भी किसानों के संघर्ष में पूर्णताैर पर साथ दे रहा है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट भी किसान संघर्ष में किसानों के कंधे से कंधा मिला कर चल रहा है। जत्थेबंदी के प्रदेश काेषाध्यक्ष अश्विनी अवस्थी ने बताया कि संघर्ष कर रहे किसानों में पूरा जाेश है, साथ ही समाज के हर वर्ग की हिमायत मिल रही है। उन्होंने बताया कि लगातार मोर्चे में अपने मेंबरों काे भेजने का सिलसिला जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3h9rnot
December 22, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment