Amazon

Saturday, December 5, 2020

बेटे नहीं, पिता का करना था अपहरण प्लान बदला, मुख्यारोपी समेत 2 पकड़े,आरोपियों से पुलिस ने की भारी-भरकम रिकवरी, आज करेगी खुलासा

कीज होटल के मालिक और प्रॉपर्टी डीलर पंकज गुप्ता के ढाई वर्षीय बेटे विनम्र गुप्ता को अगवा करने वाले मुख्य आरोपी ड्राइवर हरजिंदरपाल सिंह और उसके साथी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहां एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आरोपियों को लुधियाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से भारी-भरकम रिकवरी की है। इसका खुलासा वो शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद से आरोपी मोगा में ही छिपे थे। शुक्रवार उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी यहां है और हाईवे पर भागने की फिराक में है, जहां रेड कर उन्होंने आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फरवरी से उनकी प्लानिंग बच्चे को नहीं, बल्कि मालिक पंकज गुप्ता को किडनैप करने की थी। मगर डिस्क की दिक्कत होने की वजह से पंकज ने आना-जाना छोड़ दिया था। इसलिए उन्होंने बच्चे को ही किडनैप कर लिया।

अब दूसरे सुखदेव को तलाश रही पुलिस -जांच में हरजिंदरपाल ने बताया कि सुखदेव के साथ उसकी दोस्ती नहीं थी। 2016 में उसके फाजिल्का के एक अन्य दोस्त उसका नाम भी सुखदेव है, उसने उसे आरोपी सुखदेव सुक्खा से मिलाया था। उक्त दोस्त के खिलाफ भी लूटपाट और डकैती के कई पर्चे दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि उक्त दोस्त भी इस मामले में शामिल हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है।

मर्डर के बाद सोचता था अब क्राइम ही करेगा-पुलिस के सामने हरजिंदर ने कहा कि 2010 में जब उसने अरनीवाल में मोहनलाल के बेटे का अपहरण कर हत्या की थी तो वो पकड़ गया। जब वो जेल गया तो उसने सोच लिया था कि वो इसे ही अपना प्रोफेशन बना लेगा। 2011 में बरी होने के बाद आरोपी ने फिर से वारदातें करनी शुरू कर दी। 2017 तक उस पर 4 पर्चे और हो गए थे। उसने 2018 में जब पंकज के घर नौकरी शुरू की, कुछ महीने बाद ही उसने पैसे लूटने का प्लान बनाया था, लेकिन तब वो अंजाम नहीं दे पाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोगा पुलिस की ओर से पकड़े गए दोनों आरोपी।

https://ift.tt/2LakNlO
December 05, 2020 at 05:01AM

No comments:

Post a Comment