Amazon

Wednesday, December 23, 2020

ऊंटगाड़ी के नीचे आने से चालक की मौत

खेत जा रहे गांव कंधवाला अमरकोट निवासी एक व्यक्ति की ऊंट गाड़ी पलटने से चालक गाड़ी के नीचे दब गया। जिसे आसपास के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत के शव को मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अचानक वाहन आने से ऊंट डर गया। जिससे गाड़ी खेत में पलट गई। जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हुई है। 48 वर्षीय बीरू राम पुत्र बख्तावर राम मंगलवार सुबह अपनी ऊंट गाड़ी लेकर खेत जा रहा था।

जब वे गांव के निकट पहुंचा तो अचानक वाहन गुजरने से ऊंट डर गया। इससे गाड़ी सड़क किनारे पलटी और बीरू राम उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने जब उसका शोर सुना तो मौके पर पहुंचे और बीरूराम को गाड़ी के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल अबोहर में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बीरू राम दो बच्चों का बाप था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Driver dies due to camel cart

https://ift.tt/3mMDtVD
December 23, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment