Amazon

Tuesday, December 22, 2020

राजस्थान से पत्थरों के साथ ट्रक में भर लाते थे चूरा पोस्त, चार गिरफ्तार

खन्ना पुलिस ने राजस्थान से पत्थरों के साथ ट्रक में चूरा-पोस्त भरकर लुधियाना और नवांशहर में सप्लाई करने वाले गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी गुरशरण सिंह गरेवाल ने बताया कि तस्करों से चूरा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा गया है। साथ ही 32 बोरियां डोडे, 18 बोरियां भुक्की कुल 7 क्विंटल 55 किलो बरामद हुआ है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिलने के बाद एसपी (डी) मनप्रीत सिंह, डीएसपी (डी) मनमोहन

सरना, डीएसपी खन्ना राजन परमिंदर सिंह और एसएचओ सदर हेमंत मल्होत्रा की अगुवाई में पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस ने ट्रक नंबर (पीबी 13एडब्ल्यू 1573) को कब्जे में लिया। इसमें चार आरोपी नवजोत सिंह उर्फ नन्ना निवासी लोपो (समराला), सुखविंदर सिंह उर्फ जंग निवासी आदर्श नगर समराला, अमरजीत सिंह निवासी लोपो (समराला) और हरमनप्रीत सिंह उर्फ गग्गी निवासी बेर खुर्द को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि ट्रक में 50 बोरियां लादी हुई थी। इसमें 32 बोरियां डोडे (3 क्विंटल 20 किलो) और 18 बोरियां भुक्की ( 4 क्विंटल 35 किलो) बरामद हुई है।

एक तस्कर कोर्ट में पैरोल मिलने के बाद चल रहा था जंपर

एसएसपी गरेवाल ने बताया कि सुखविंदर सिंह और अमरजीत सिंह के खिलाफ साल 2004 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसमें से सुखविंदर सिंह पेरोल पर आने के बाद जंपर चल रहा था। इसके अलावा आरोपी हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ भी इसी डाला मलौद थाना में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था, उसके कब्जे से नाजायज शराब बरामद हुई थी। एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करी के स्कैंडल का पर्दाफाश होने के बाद जल्द ही इनके साथ जुड़े तस्करों का भी खुलासा होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चूरा पोस्त की सप्लाई लुधियाना और नवांशहर जिलों में होती थी।

https://ift.tt/3aKoXvB
December 22, 2020 at 05:10AM

No comments:

Post a Comment