मोहाली जिले के नयागांव में वीरवार को एक और व्यक्ति में कोरोना पाया गया। वह पीजीआई के डायटीशियन विभाग में कुक है। इसके समेत पंजाब में 10 नए मरीज आए। इनमें जालंधर के 9 मरीज भी शामिल हैं। हॉटस्पाॅट जिले मोहाली (63)जालंधर (62) और पटियाला (49) ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक पंजाब में कुल 287 लोग संक्रमित हाे चुके हैं। जालंधर में वीरवार काे जिन 9 लाेगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है उनमें 4 एक संस्थान में काम करते हैं और पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति जसबीर के संपर्क में थे।
वहीं राज्य में अब तक 8757 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7433 लोगों के सैंपल नेगेटिव आए जबकि 1041 की रिपोर्ट पेंडिंग है। 200 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 1 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक वेंटिलेटर पर है। 17 लोगों की मौत और 67 ठीक हो चुके हैं।
सुखद खबर: 19 में से 6 जिले हुए काेराेना मुक्त, 67 मरीज हुए ठीक
पंजाब के लिए राहत भरी खबर है कि पिछले 15 दिनाें में पंजाब के 19 में से 6 जिले काेराेना काे मात दे चुके हैं। वीरवार काे पठानकाेट में 5, माेगा में 4, मानसा, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में एक-एक मरीज ने कोरोना को मात दी। सूबे में मार्च में कोरोना का हॉट स्पॉट रहा नवांशहर में सभी 18 मरीज ठीक हाे चुके हैं। इसके अलावा बरनाला, मोगा, रोपड़, गुरदासपुर और फतेहगढ़ साहिब में भी सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, पठानकोट में कोरोना से हुई महिला राजरानी के परिवार के पांच लोगों को वीरवार को छुट्टी दे दी गई। हालांकि वह अभी घर में 14 दिन की क्वारेंटाइन में ही रहेंगे।
हम लड़े और काेरोना को मात दी
पठानकोट के सुजानपुर के गांव मोहल्ला शेखां में मृतका राजरानी के पति, बेटा, पोता, बहू और पोते की सास को छु़ट्टी दे दी गई। कोरोना को मात देने के बाद उन्होंने कहा कि शुरू में माता राजरानी की मौत के बाद डर गए थे। लेकिन डॉक्टरों ने हौसला बढ़ाया और उसी से कोरोना को मात दी। हम सभी इस बीमारी से लड़े हैं और आखिरकार ठीक भी हुए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों से बाहर न निकलें और जिला प्रशासन का सहयोग दें।
हरियाणा में 24 घंटे में 9 नए केस, 11 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे
हरियाणा में 24 घंटे में कोरोनावायरस के 9 नए मामले आए हैं। इनमें 3 पानीपत, 2 रोहतक व 4 गुड़गांव के हैं। 11 मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं। कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 275 हो गई है। 170 ठीक हो चुके हैं। 3 की मौत हुई है। 98 का इलाज चल रहा है। 24 घंटे में 2055 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरियाणा में कोरोना के 66% से ज्यादा केस दूसरे राज्यों से जुड़े हैं। 14 पॉजिटिव केस इटली के हैं। रोहतक के ककराना गांव की जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसके पति भी एक दिन पहले पॉजिटिव पाए गए थे। महिला के 58 वर्षीय पति कैंसर से पीड़ित हैं और कीमोथैरेपी के लिए 13 व 20 अप्रैल को दिल्ली गए थे।
रोहतक के सांपला में भी एक मामला मिला है। पानीपत में दिल्ली मदरसे से लौटा युवक व उसकी मां संक्रमित मिला है। सोनीपत में नौकरी कर रहा युवक भी पॉजिटिव मिला है। राज्य सरकार ने कोटा में कोचिंग के लिए गए प्रदेश के 850 से ज्यादा विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए रोडवेज की 31 बसें कोटा के लिए भेजी हैं।
हिमाचल में एक और जमाती पॉजिटिव, कुल 40 हुए
हिमाचल के सिरमाैर में एक और जमाती काेराेना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में अब तक काेराेना पॉजिटिव के 40 केस आचुके हैं, जिसमें से 17 एक्टिव और बाकी सामान्य हैं। यह जमाती साेलन जिला के नालागढ़ से संबंध रखता है। इसे पांवटा साहिब से इलाज के लिए बद्दी भेजा गया था। वहां इसका इलाज चल रहा था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला में प्रशासन ने 4 अप्रैल से 35 जमातियों को क्वारेंटाइन किया गया था। इलाज के बाद सादिक की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दोबारा सैंपल लिए जाने पर सादिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VxItDr
April 24, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment