Amazon

Saturday, April 25, 2020

काेराेना से जंग में एचजेबी आरोग्यम अस्पताल के चिकित्सकों की पूरी टीम जुटी, 2 हो चुके हैं स्वस्थ

हजारीबाग का युवा उद्यमी हर्ष अजमेरा कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जारी जंग में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इन्होंने ना सिर्फ कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए अपना एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग को प्रशासन के हाथों में सौंप दिया है बल्कि अस्पताल की पूरी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को भी उसमें लगाया है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान संचालित सामुदायिक किचन कार्यक्रम में महती भूमिका निभा रहे हैं वही रात के अंधेरे में वाहन पर पशु चारा लेकर सड़कों पर घूम-घूम कर अपने टीम के साथ पशु को भोजन कराने का भी काम कर रहे हैं। इन्होंने अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 वार्ड को सारे उपकरण और सारे संसाधन से लैस किया है ताकि मरीज का इलाज सही तरीके से हो जाए। उनके इलाज में वार्ड में उपकरणों की कमी आड़े नहीं आए इसलिए वार्ड को पूरी तरह से संसाधनों से लैस कर दिया है। अपने युवा उद्यमी बेटे पर हर्ष अजमेरा के पिता सुनील अजमेरा को गर्व है। उनका कहना है कि हमें अपने बेटे पर गर्व है की देश समाज शहर जिला की बेहतरी के लिए वह सोचते हैं और उसे दूर करने के लिए खुद से लग भी जाते हैं । इधर एचजेडबी आरोग्यम के निदेशक हर्ष अजमेरा के अधीनस्थ कार्य कर रहे उनके चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम की इस कोरोना संक्रमण के साथ जारी जंग में अग्रणी भूमिका भी सराहनीय रही है । उनके अस्पताल में कोविड-19 पॉजिटिव मरीज का इलाज हुआ और वह स्वस्थ्य हो गया। इसका रिपोर्ट 20 अप्रैल की शाम जैसे ही हजारीबाग जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ।
कोविड-19 वार्ड में लगी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम
डाॅ. अमित कुमार, डाॅ. सुजीत सिंह, नर्सिंग स्टाफ राजेश कुमार, रौशन सिंह, मोहन मन्ना, प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, त्रिनेत्र रजक, विकास कुमार, राकेश ओझा, पिंकेश कुमार, टीरू, मोहित सिन्हा, श्रवण मंडल, गणेश तिवारी, मैनेजमेंट में अभिषेक रंजन, नीतेश पांडेय, आईपीडी के प्रिया कुमारी, एक्सरे अर्जुन, इलेक्ट्रिशियन इंदर, वार्ड ब्वाय गणेश, लालमोहन, मो. सनाउल्लाह, हाउसकीपिंग में प्रीति, विनिता, स्वीपर शुभम कुमार अपना घर परिवार को छोड़कर कोरोना के साथ जारी सीधी लड़ाई में शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The whole team of doctors of HJB Arogyam Hospital have been engaged in battle with Kerena, 2 are healthy

https://ift.tt/3548b5v
April 25, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment