Amazon

Friday, April 24, 2020

हम घर पर हैं तो ये आजाद हैं, जालंधर से करीब 35 किलोमीटर दूर गांव सीचेवाल में देखने को मिला यह नजारा

बंद पिंजरों में पंछियों की उम्र कम हो जाती है,ये तो खुले आसमान के लिए ही बने होते हैं... किसी शायर ने शायद सच ही कहा है। लॉकडाउन में हर ओर शांति क्या हुई, ये तो आजाद हो गए। ऐसी सुखद तस्वीर वीरवार को जालंधर से करीब 35 किलोमीटर दूर गांव सीचेवाल में देखने को मिली। सड़कों और घरों की मुंडेरों पर मोर और अन्य पक्षियों के झुंड नजर आए।

सैकड़ों साल बाद ऐसा नजारा दिखा। यहां की संत अवतार सिंह यादगारी नर्सरी के मोर और अन्य पक्षी शांत पड़ी सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आए तो कई घरों की मुंडेर पर दिखे। मोरों के साथ कई विदेशी पक्षी भी नर्सरी में हैं। वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने यहां पक्षियों की इतनी संख्या में चहल-पहल पहली बार दिखी है। परमात्मा करे यह नजारा सदा बना रहे।

26 को बारिश के आसार, तेज हवा भी चल सकती है

सूबे में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। 26 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं, जबकि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से धूल भरी तेज हवा भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अभी अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जबकि अभी तीन दिन इस तरह तापमान रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम में बदलाव के पीछे वेदर सिस्टम का एक्टिव होना बताया जा रहा है, जो 26 अप्रैल को हिमालय रीजन को इफेक्ट करेगा। इससे यहां पर असर दिखेगा। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल के ऊपरी इलाकों में 26 से 29 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We are free if we are at home, this picture was seen in village Seechewal, about 35 km from Jalandhar.

https://ift.tt/2yHkt7D
April 24, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment