कोरोना वायरस की महामारी के दौरान एक इनोवा चालक ने साथी के साथ मिलकर फर्जी कर्फ्यू पास बनाया और एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद दो बार पांच-पांच लोगों को यूपी छाेड़ा। आरोपियों ने इसके एवज में 55 हजार रुपए वसूले। पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सब इंस्पेक्टर जगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा धर्मकोट निवासी गुरजिंदर सिंह गाड़ी चलाता है। 22 मार्च से कर्फ्यू के चलते अपने साथी गांव फिरोजवाल निवासी जसजीत सिंह के साथ मिलकर धर्मकोट के एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी कर्फ्यू पास बनाया। इसके बाद इनोवा पर लगा लिया ताकि कोई पूछे न। मामले की भनक लगते ही पुलिस ने गुरजिंदर सिंह के घर पर जाकर रेड करके इनोवा को कब्जे में ले लिया।
दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही है रेड
जांच में पाया गया कि एसडीएम कार्यालय की ओर से गुरजिंदर सिंह नामक इनोवा गाड़ी चालक को कोई पास जारी नहीं किया गया है। इसके बाद पुलिस ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ-साथ गुरजिंदर सिंह को गिरफ्तार करके उससे हुई पूछताछ में सामने आया कि फर्जी कर्फ्यू पास फिरोजवाल निवासी जसजीत सिंह ने बनाकर दिया था।
पुलिस ने गुरजिंदर सिंह व जसजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा व सरकारी आदेशों की अनदेखी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जसजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2zozRGt
April 24, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment