कोविड-19 वैश्विक आपदा के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सुरक्षित रक्त संग्रहण के लिए सदर एसडीओ सह उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हजारीबाग मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को दारू प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हेतु जिला रेडक्रॉस के अधीन संचालित रक्त संग्रहण मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सचिव सरदार तनवीर सिंह, पूर्व सचिव नीरज कुमार , रक्त संग्रहण हेतु पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सचिव ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण स्वैच्छिक रक्तदान में बेहद कमी आई है। इससे रक्त की कमी से ग्रसित विशेषता थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, कैंसर के मरीजों एवं अन्य रक्त से ग्रसित मरीज को रक्त उपलब्ध कराने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। जिसके कारण उन्होंने समाजसेवी राजन कुमार सिन्हा से संपर्क स्थापित कर रक्तदान शिविर आयोजन करने के लिए अनुरोध किया। इस पर सिन्हा द्वारा पूरी तरह सुरक्षित रक्त संग्रहण के लिए प्रस्ताव दिया गया। दारू में आयोजित रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम राजन कुमार सिन्हा द्वारा रक्तदान कर शिविर का प्रारंभ किया गया। रक्तदान करने वालों में निशांत कुमार, अशोक कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, अनिल कुमार, उदय कुमार सिंह, भैया अजीत कुमार, अरविंद कुमार कुशवाहा, सुरेश साहू, प्रकाश सुमन सिन्हा, अजीत प्रसाद, अमित कुमार, रितेश कुमार, राकेश कुमार, गोविंद कुमार, सचिन कुमार गुप्ता, नीरज कुमार ,राजेश सिन्हा एवं मुकेश कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में मेडिकल जांच सह रक्त अधिकोष विभागाध्यक्ष हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल डॉ आर के सिंह एवं रक्त संग्रहण में प्रयोगशाला तकनीशियन मुकीम अख्तर एवं पवन कुमार द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। जिला रेडक्रास के सचिव सरदार तनवीर सिंह द्वारा जनहित में शिविर आयोजन हेतु रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/355DYCY
April 25, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment