Amazon

Saturday, August 1, 2020

लूट की वारदात में शामिल दो नाइजीरियन गिरफ्तार

अब नाइजीरियन मूल के नागरिक ड्रग रैकेट या जालसाजी का ही धंधा नहीं कर रहे, बल्कि लूटपाट की वरदात को भी अंजाम देने लगे हैं। साउथ दिल्ली के तिगड़ी इलाके में हुई लूट की एक वारदात में शामिल दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दोनों भारत में अवैध रुप से रह रहे थे। आरोपियों की पहचान उसमान और इमका के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं।

डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल कुमार ठाकुर ने बताया 30 जुलाई को तड़के पौने तीन बजे मोबाइल झपटमारी की सूचना मिली। पुलिस ने देवली रोड निवासी पीड़ित के पास पहुंच बात की। जिसने बताया वह अपने दोस्त के साथ उक्त रोउ पर एक दोस्त के साथ टहल रहा था। तभी वहां आए दो लोगों ने उन पर हमला कर दिया और जबरन दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद वे फरार हो गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी करने का प्रयास किया लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इस घटना की बाबत तिगड़ी थाने में लूट का केस दर्ज किया गया।

संगम विहार सब डिवीजन एसीपी अखिलेश स्वरुप की देखरेख में पुलिस टीम ने ममले की जांच शुरु की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की गई, लोकल मुखबीर तंत्र के जरिए बदमाशों के बारे में जानकारी जुटायी गई। जानकारी मिली इस वारदात में विदेशी नागरिकों का हाथ शामिल है। पुलिस ने दो संदिग्धों को चिन्हित किया।

जांच उन पर केंद्रित हुई, टैक्नीकल सर्वलांस की मदद ली गई, जिसके बाद पुलिस ने कृष्णा पार्क एरिया से कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी भारत में वैध तरीके से रहने को लेकर कोई प्रूफ नहीं दिखा सके। दोनों ही आरोपी नाइजीरियन मूल के नागरिक हैं, जो यहां कृष्णा पार्क एरिया में किराए के मकान में रह रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/319Fv9N
August 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment