Amazon

Thursday, April 23, 2020

सीएम के एलान के बावजूद पावरकाॅम ने मार्च 19 के अनुसार भेजे एवरेज बिल

पावरकाॅम की ओर से कोरोना संकट से जूझ रहे बठिंडा के 1 लाख 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर भारी-भरकम बिलों का बोझ डाल दिया है, मार्च के एवरेज बिल भेजे गए हैं। ज्यादा मार तो 20 हजार कॉमर्शियल और 900 औद्योगिक घरानों पर पड़ी है लॉकडाउन में दुकानें, उद्योग बंद होने पर बिजली की खपत नहीं हुई है, इसके बावजूद बीते साल 2019 के मार्च महीने की खपत को आधार मानकर बिल बनाए गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पावरकाॅम को एवरेज बिल नहीं भेजने की हिदायत दी गई थी।
3 मई तक बढ़ाई तारीख
पावरकाॅम ने बिल भरने की आखिरी तारीख 3 मई तक बढ़ा दी है। घरेलू व कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 10 हजार तक के बिल तथा तमाम इंडस्ट्रियल उपभोक्ता स्माल पावर, मीडियम सप्लाई तथा लार्ज सप्लाई के लिए 20 मार्च से 9 मई तक का बिल 10 मई तक बिना लेट पेमेंट सरचार्ज भरे जा सकेंगे। घरेलू, कामर्शियल या इंडस्ट्रियल बिल का 10 मई की आखिरी तक का बिल 21 से 30 अप्रैल ऑनलाइन भरने पर 1 प्रतिशत रिबेट दिया जाएगा।

मौसम ठंडा रहने से ज्यादा खपत नहीं हुई : उपभोक्ता

लाल सिंह बस्ती में रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें 3550 रुपए का एवरेज बिल भेज दिया जबकि मौसम ठंडा रहने से ज्यादा खपत नहीं हुई। गली नंबर 30 में रहने वाले रामकुमार को 25 हजार व बाबा दीप सिंह नगर के कृष्ण कुमार को 2510 का बिल भेज दिया। कृष्ण कुमार बोले कि मोबाइल पर 20 अप्रैल को रात 8 बजे एमएसएम मिला जोकि 4 अप्रैल तक के बिजली बिल का था और 20 अप्रैल को ही आखिरी तारीख भी दी गई, अब ऐसे में एकदम से रुपयों का इंतजाम करना और इंटरनेट पर भरने की मुसीबत बन गई।

आखिरी तारीख काे देर रात मिला मैसेज

उपभोक्ताओं को मोबाइल पर 20 अप्रैल की रात 8 बजे उनके 4 अप्रैल तक का बिजली बिल भेजा गया। वहीं बिल भरने की तारीख भी 20 अप्रैल ही दी गई। मुख्यमंत्री के मार्च के 10 हजार तक के बिल 20 अप्रैल तक जमा करने के निर्देश तो पावरकाॅम ने माने लेकिन मैसेज आखिरी तारीख की शाम भेजा।

बीते साल का 40 प्रतिशत बिल भेजा
पावरकाॅम के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को उनके बीते साल के बिल का 40 प्रतिशत के आधार पर एवरेज बिल भेजा है। बिल राशि उपभोक्ताओं के एकाउंट में जमा हो जाएगी और मीटर रीडिंग के हिसाब से एडजेस्टेबल होगी। बिल 4 अप्रैल तक के जेनरेट हुए लेकिन देरी से भेजे जाने की वजह से तारीख एक्सटेंड की है।इंजी. गगनदीप सिंगला, एक्सईएन, पावरकाॅम बठिंडा

अब उपभोक्ताओं के जिम्मे मीटर रीडिंग

पीएसपीसीएल ने मीटर रीडिंग का काम उपभोक्ताओं के ही जिम्मे लगा दिया है। लंबी अवधि के बिलों से बचने के लिए उपभोक्ता मीटर रीडिंग ऑन ट्रस्ट सेवा का लाभ ले सकते हैं।

इस तरह करें मीटिंग रीडिंग

  • पावरकॉम की वेबसाइट pspcl.in पर लॉगइन कर रीडिंग ऑन ट्रस्ट के नाम से विंडो में जाएं।
  • कंज्यूमर नंबर डालकर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें।
  • मोबाइल पर सर्विस के लिए क्लिक करने पर 6 डिजिट का पासवर्ड आएगा।
  • सबसे ऊपर राइट साइड पर बने विकल्प बटन पर क्लिक करें।
  • खाता नंबर भरने के बाद बिजली रीडिंग देख सकेंगे। यहां सबमिट का बटन दबाएं।
  • ऑनलाइन निर्धारित समय पर जेनरेट होने पर बिल जारी होगा। फोन स्क्रीन पर अलर्ट मैसेज भेज बिल के बारे में सूचित किया जाता है। रजिस्टर्ड ई मेल पर भी भेजने का प्रावधान है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Despite CM's announcement, PowerCom sent average bill as on March 19

https://ift.tt/3bwmHpc
April 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment