Amazon

Thursday, April 23, 2020

एफबी पर शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर ठगी, पेज के एडमिन पर केस

(मनजीत बादल)अगर आप शराब के शौकीन हैं और घर बैठे पैग उड़ाने की चाहत रखते हैं, तो सावधान हो जाइये। कहीं जाम छलकाने के बजाय आप कंगाल ना हो जायें। दरअसल लॉकडाउन के बीच सोशल साइट फेसबुक पर इन दिनों शराब की होम डिलीवरी वाला मैसेज और नंबर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक मामला बठिंडा में सामने आया है जहां सोशल साइट फेसबुक के पेज पर एड देकर शराब की होम डिलीवरी का दावा किया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में फेसबुक पेज के एडमिन के खिलाफ कर्फ्य़ू का उल्लंघन करने, आईटी एक्ट तथा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
ठगे थे 1.5 लाख ठगे रुपए
बीती 15 अप्रैल को लॉकडाउन के बीच शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी करने का झांसा देकर शातिर ठगों ने बठिंडा के माॅडल टाउन निवासी व्यक्ति के खाते से डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। 13 अप्रैल काे भी इंग्लिश वाइन एंड बीयर शॉप के नाम से शराब की हाेम डिलीवरी का मामला सामने अाया था जिसे प्रमुखता से उठाया गया था।

पैसे अपने पे-टीएम अकाउंट में डलवा करते हैं फ्रॉड

धरमिंदर सिंह सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल बठिंडा ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि सोशल साइट फेसबुक के पेज पर इंग्लिश वाइन एंड बीयर शॉप तथा दी पंजाब वाइन नाम से आईडी बनाकर पोस्ट डाली गई है जिसके माध्यम से शराब बेचने तथा बठिंडा के अलग अलग क्षेत्रों में शराब की होम डिलिवरी करने का दावा किया जा रहा है। उक्त पेज पर अलग अलग मोबाइल नंबर 93485-24907, 63701-03743, 88119-29170 दिए गए हैं जो अपने डिलीवरी ब्वाय द्वारा शराब की होम डिलीवरी करने का दावा करते हैं। पैसे अपने पे-टीएम अकाउंट में डलवा ली जाती है लेकिन शराब की डिलिवरी नहीं करते।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल रख रही पैनी नजर
पु‍लिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार सोशल मीडिया पर निगाह बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया कंटेंट की निगरानी के दौरान, बठिंडा पुलिस की निगाह इंग्लिश वाइन एंड बीयर शॉप तथा दी पंजाब वाइन के एक फेसबुक पेज पर गई। इस फेसबुक पेज पर तीन मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं और शराब की फ्री होम डिलीवरी की बात लिखी हुई है। पुलिस सूत्रों की माने तो इस तरह की ठगी और साइबर क्राइम को अंजाम देना ये एक प्रोफेशनल गिरोह का ही काम है, जो अपने फेसबुक पेज को स्पौंसर्ड करते हैं, ताकि ज्यादा लोगों तक मैसेज जाए।

ऐसे बनाते है ठगी का शिकार
वाइन शॉप, वाइन होम डिलीवरी जैसे नामों से गिरोह ने फेसबुक पर कई पेज तैयार किए गए हैं। इन पर शराब की होम डिलीवरी का विज्ञापन दिया जा रहा है। जैसे ”कौन सा ब्रांड चाहिए”…. ”जो रेट तय है उसी रेट में फ्री होम डिलिवरी की जाएगी”…। साथ ही एक नंबर भी दिया है। इस नंबर पर बात करने पर आर्डर बुक करते समय ग्राहक से शराब की कुल कीमत के पैसे गूगल पे, पे-टीएम व अन्य माध्यमों से मंगवाए जाते हैं। शराब के लालच में सामने वाला व्यक्ति बिना सोचे समझे पेमेंट भी कर देता है।

भास्कर सरोकार - ठगों से बचने को इन बातों का ध्यान रखें

  • किसी भी सामान के लिए एडवांस यानि पहले पेमेंट ना करें।
  • ओटीपी ना बताएं।
  • बैंक खाता, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी कोड किसी को ना दें।
  • प्ले स्टोर के बजाय बैंक की वेबसाइट से उनका एप डाउनलोड करें।
  • किसी भी तरह की सूचना के लिए सरकार द्वारा जारी वेबसाइट या मोबाइल एप का ही इस्तेमाल करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheating in the name of online delivery of alcohol on FB, case on page admin

https://ift.tt/3awByi7
April 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment