एसएसपी डा. नरिंदर भार्गव ने बताया कि शहर की प्रमुख संस्थाओं, स्कूलों व काॅलेजों के रचेता सीनियर एडवोकेट अश्वनी कुमार शर्मा के 93वें जन्मदिन को लेकर शहर के वार्ड नंबर 6 के वीपीओ सहायक थानेदार अमरीक सिंह के द्वारा उनको सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर पीसीआर मोटरसाइकिल द्वारा उनके घर केक भेजकर उनका मान -सम्मान किया गया है। बार एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने पुलिस का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जहां अश्वनी कुमार शर्मा ने पंजाब महावीर दल की स्थापना करवाई, वहीं उन्होंने हरिद्वार में धर्मशाला का निर्माण भी करवाया। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नेहरु मेमोरियल कालेज मानसा ओर एसडी कन्या महाविद्यालय में भी अपना कीमती योगदान देने के अलावा मानसा को जिला बनाने ओर जिला सेशन कोर्ट लाने के लिए अहम भूमिका निभाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bAeWOY
April 23, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment