Amazon

Thursday, April 23, 2020

रैपिड किट से मात्र 35 टेस्ट होते ही रोक लग गई

कोरोना वायरस के खिलाफ देश में लड़ाई जारी है। इस बीच जब रैपिड टेस्टिंग किट आई तो उम्मीद थी कि अब जल्द से जल्द कोरोना पीड़ित व्यक्ति की पहचान हो पाएगी। लेकिन सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए त्वरित जांच किट के इस्तेमाल पर मंगलवार को अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। सेहत विभाग की ओर से बठिंडा सिविल अस्पताल को सोमवार को 100 किट उपलब्ध करवाए गए थे, पहले दिन दो और दूसरे दिन दिन 33 सैंपलों की जांच रैपिड किट के माध्यम से जांच की जा रही थी।

सभी रिपोर्ट नेगेटिव आए थे, लेकिन मंगलवार देर शाम सरकार ने अचानक रैपिड किट से टेस्ट पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। विभाग द्वारा मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्य सरकार को अगले दो दिन के लिए चीन से आई रैपिड किट का इस्तेमाल ना करने के लिए कहा है। आईसीएमआर द्वारा रैपिड किटों की पुन: जांच के बाद ही इस्तेमाल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कई राज्य में पहले से ही कोरोना टेस्ट में रैपिड किट का प्रयोग किया जा रहा था, लेकिन रैपिड टेस्ट किट के परीक्षण परिणाम सही नहीं पाए गए।

आईसीएमआर को रिपोर्ट भी भेजा गया था। यही कारण है कि आईसीएमआर ने पंजाब सरकार से अगले दो दिनों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। जानकारों का कहना है कि इसकी जांच रिपोर्ट को लेकर संदेह है।

बुधवार को 29 सैंपल जांच को फरीदकोट लैब में भेजे
कोरोना वायरस के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की स्क्रीनिंग करने में लगी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सिविल अस्पताल के फ्लू कार्नर में करीब 65 लोग पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फ्लू ओपीडी के अलावा अलग-अलग स्थानों से आए 17 और कैंट क्षेत्र से 12 लोगों के सैंपल लिए गए और बुधवार को 29 सैंपल जांच के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज लैब में जांच के लिए भेजा गया है। विभाग की ओर से अलग-अलग दिनों में कोरोना वायरस के संदिग्ध कुल 191 सैंपल लिए गए, जिसमें 152 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। विभाग द्वारा मंगलवार को भेजे गए 10 सैंपलों में 9 नेगेटिव आए तो 1 रिपीट किया है। भेजे गए 29 सैंपलों की रिपोर्ट वीरवार देर शाम तक आएगी।

बठिंडा में काेराेना मरीज नहीं
बुधवार को 29 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने रैपिड किट से जांच किए जाने पर रोक लगाई गई है। यह रोक अगले आदेश तक है। बठिंडा में काेई काेराेना मरीज अभी तक नहीं है। डाॅ. अमरीक सिंह, सिविल सर्जन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The rapid kit stopped just 35 tests

https://ift.tt/3cGb8Mm
April 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment