Amazon

Thursday, April 23, 2020

स्पेशलिस्ट, मेडिकल और आयुर्वेदिक डॉक्टरों समेत स्टाफ नर्स, फार्मेसी अफसर और वार्ड अटेंडेंट की पोस्ट के लिए 665 आवेदन

(प्रभमीत सिंह)सिविल अस्पताल के परिसर में बने शहीद बाबू लाभ सिंह नर्सिंग स्कूल के ऑडिटोरियम में कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए मेडिकल स्टाफ समेत स्पेशलिस्ट, आयुर्वेदिक और डॉक्टरों, लैब टेक्निशयन, फार्मेसी अफसर स्टाफ नर्स और वार्ड अटेंडेंट की 460 सीटों के लिए वीरवार काे डायरेक्ट इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू दो सेशन में लिया जाएगा। पहला सेशन 11 से 1 बजे तक और दूसरा 2 से 5 बजे तक होगा। सेहत विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों से लेकर वार्ड स्टाफ को डेली वेजर के तौर पर भर्ती किया जाएगा।

जिला स्तर पर इन कर्मचारियों को भर्ती करने की जिम्मेदारी जिला सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला को सौंपी गई है। इंटरव्यू के लिए सेहत विभाग ने प्रोग्राम अफसरों का पैनल बनाया गया है। पैनल में डिस्ट्रिक्ट फैमिली प्लानिंग अफसर डॉ. सुरिंदर कुमार, डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अफसर डॉ. सुरिंदर सिंह नांगल, जिला डेंटल अफसर डॉ. सतिंदर कौर और डॉ. अतिंदर कौर को शामिल किया गया है। डॉक्टरों समेत पूरे मेडिकल स्टाफ की डायरेक्ट इंटरव्यू होगी। पैनलिस्ट का कहना है कि जिस आवेदक ने सेहत विभाग के पोर्टल पर अप्लाई किया था, वह ही इंटरव्यू के योग्य माना जाएगा।

सिर्फ 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने किया अप्लाई

भर्ती के जरिये जो मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर चुने जाएंगे, उन्हें जिले के सरकारी अस्पतालों में ही अपॉइंट किया जाएगा। जिले में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए 20 सीटें निकाली गई हैं। इसके चलते केवल 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने ही अप्लाई किया है। स्टाफ नर्स के लिए सबसे अधिक नर्सों ने अप्लाई किया है।

सेहत विभाग के डॉक्टरों ने अभी क्लियर नहीं किया है कि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने कम अप्लाई क्यों किया है। सेहत विभाग की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन आवेदकों ने विभाग द्वारा आयोजि‍त कोविड-19 की ट्रेनिंग ली है, वहीं इंटरव्यू का हिस्सा बन सकेंगे। इस समय विभाग को अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत है।

पोस्ट वेतन सीटें आवेदन
मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर 5000 20 4
मेडिकल अफसर डॉक्टर 3500 30 43
मेडिसिन आयुर्वेदिक डॉक्टर 2000 30 17
स्टाफ नर्स 1000 150 210
फार्मेसी अफसर 1000 40 117
लैब टेक्नीशियन 1000 110 110
वार्ड अटेंडेंट्स 750 150 164

(प्रतिदिन के हिसाब से वेतनमान)

दस्तावेज

  • ऑरिजनल सर्टिफिकेट।
  • डॉक्टर पीएमसी की रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेशन।
  • नर्सिंग सिस्टर भी रजिस्ट्रेशन लेटर लाएं।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर किया रजिस्ट्रेशन प्रिंट साथ रखें।

बाहरी कैंडिडेट न करें अप्लाई

विभाग ने स्पष्ट किया है कि रोजाना के वेतन के आधार पर उन्हीं कैंडिडेट की भर्ती की जा रही है जिनके आधार कार्ड पर पता जिले का होगा। कारण कोरोनावायरस के चलते कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके चलते एक शहर से दूसरे तक जाने के लिए कई प्रकार की मंजूरी लेनी पड़ेगी। वहीं, स्टाफ को रहने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जिले के आवेदकों की ही भर्ती की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
665 applications for the post of Staff Nurse, Pharmacy Officer and Ward Attendant including Specialist, Medical and Ayurvedic doctors.

https://ift.tt/2xOXCHe
April 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment