Amazon

Thursday, April 23, 2020

24 घंटे में कोई पॉजिटिव नहीं, 196 की रिपोर्ट निगेटिव, पर चिंता ये; नगर निगम पर ताला

मेयर जगदीश राजा के ओएसडी एचएस वालिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद निगम के प्रशासनिक कांप्लेक्स में बुधवार को ताला लग गया है। कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा, जॉइंट कमिश्नर हरचरण सिंह, डीसीएफए रविंदर सिंह, हेल्थ अफसर डाॅ. श्री कृष्ण शर्मा, ओएंडएम ब्रांच के एसई सतिंदर महाजन और बीएंडआर ब्रांच के एसई एमएम स्याल जैसे कई बड़े अफसर निगम दफ्तर नहीं आए।

दो दिन पहले तक ये अफसर और कई ब्रांच का स्टाफ एचएस वालिया के संपर्क में था। मेयर जगदीश राजा और एमएलए राजिंदर बेरी वालिया के निरंतर संपर्क में थे। जो लोग सुबह दफ्तर पहुंचे, वो भी कुछ देर बाद ही निकल गए और एंट्री के दोनों गेट बंद कर दिए गए। निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा ने बताया कि फिलहाल दो-चार दिन अफसरों को घर से ही काम करने के लिए कहा गया है। तब तक पूरे दफ्तर को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। इसके बाद ही अफसर या स्टाफ के दफ्तर आने को लेकर फैसला किया जाएगा।
उधर, सेहत विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर मेयर जगदीश राजा को पत्नी पार्षद अनिता राजा सहित परिवार के 5 मेंबरों को 5 मई तक होम क्वारेंटाइन कर दिया है। सेंट्रल हलके के एमएलए राजिंदर बेरी को फिलहाल होम क्वारेंटाइन नहीं किया गया है। वह बुधवार को सेंट्रल हलके के कई इलाकों में जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे। बुधवार को राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट नहीं आई। विभाग ने बस्तियात एरिया मेंनिगरानी बढ़ा दी है।

चार विधायकों में से 2 के एरिया में मिले पॉजिटिव केस

ओएसडी हरप्रीत सिंह निगम के अलावा शहर के कई सियासी चेहरों के बीच चर्चित हैं। वीरवार को विधायक बेरी समेत कई पार्षदों के सैंपल लेकर फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे। बुधवार को हरप्रीत सिंह के संपर्क में आने वाले उनके पड़ाेसियों के सैंपल लिए गए। विभाग ने हरप्रीत के संपर्क में आने वाले 50 से अधिक लोगों को क्वारेंटाइन किया है। एमएलए बेरी ने बताया कि सेहत विभाग की टीम ने उनके सहित परिवार के चार लोगों का वीरवार को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने का समय तय किया है। इसके लिए उनके गनमैन, दफ्तर के स्टाफ समेत करीब 22 लोगों की सूची तैयार की गई है।

95 से ज्यादा सैंपल लिए, 80% पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से हुए संक्रमित

बुधवार को सेंट्रल टाउन, बस्ती गुजां मखदूमपुरा और शहर के कई इलाकों के लोगों के सैंपल लेकर फरीदकोट भेजे गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बुधवार को लिए गए सैंपलों में 80 फीसदी मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में ही आए थे। लेकिन इनमें कोई खास लक्षण नहीं मिले लेकिन पॉजिटिव मरीज के करीबी संपर्क मे थे इसलिए इनके सैंपल लिए गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बुधवार को 196 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। बुधवार को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की तरफ से भेजे गए सैंपलिंग का आंकड़ा 1495 तक पहुंच गया है।

बस्तियात एरिया से पॉजिटिव मरीजों के 2 परिवारों को सिविल लाया गया

सेहत विभाग की शहर के बस्तियात इलाकाें पर खास नजर है। विभाग और जिला प्रशासन को आशंका है कि बस्ती गुजां, राजा गार्डन, बस्ती शेख सहित कई कंटेनमेंट एरिया से कई और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल सकते हैं। बुधवार काे विभाग ने 1800 से अधिक लोगों को चिन्हित कर करीब 1100 काे क्वारेंटाइन किया। मीडिया संस्थान से जुड़े एक व्यक्ति के घर के नजदीक रहने वाले 12 परिवारों के सैंपल लिए जाएंगे। खांसी, बुखार की शिकायत हाेने पर दाे परिवाराें काे सेहत विभाग की टीम एंबुलेंस में अस्पताल लेकर आई। अस्पताल मेंजांच के बाद दाेनाें परिवाराें काे क्वारेंटाइन किया गया है।

नॉर्थ के बाद सेंट्रल हलके की कांग्रेस लॉबी में हलचल
नॉर्थ हलके में ब्लाक कांग्रेस प्रधान दीपक शर्मा और फिर मेयर के ओएसडी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेंट्रल हलके की कांग्रेस लॉबी में हलचल है। वालिया मेयर और एमएलए राजिंदर बेरी के साथ-साथ कई पार्षदों के संपर्क में रहे हैं। करीब 6 पार्षद, पार्षद पति सेल्फ क्वारेंटाइन हो चुके हैं। एचएस वालिया निगम दफ्तर में मीटिंग में साथ रहने के अलावा एमएलए बेरी के साथ आते-जाते रहे हैं। राशन वितरन के दौरान साथ रहने वाले कांग्रेसी घबराए हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No positive in 24 hours, 196 report negative, but worry; Lock on municipal corporation

https://ift.tt/2VNvLzn
April 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment