बाबू लाभ सिंह नगर में सिक्कों की खनखनाहट के बाद अब वडाला चौक के पास स्थित फ्रेंड्स काॅलोनी में 500-500 के दो नोट और बीएसएफ चौक के पास 100 के 7 नए नोट मिले हैं। कहा जा रहा है कि शरारती तत्व शहर में काेराेना की दहशत फैलाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। काॅलोनी में 500 के नए नोट देख पहले लाेगाें ने काॅलोनी के व्हाट्सग्रुप में सूचित किया कि अगर किसी के नोट गिर गए हैं ताे आकर उठा लें।
जब कोई लेने नहीं आया पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शाम 5 बजे के करीब बीएसएफ चौक के पास 100-100 के नोट बिखरे पड़े मिले। नजदीक ही नाका लगाकर खड़े इंस्पेक्टर रमेश लाल काे पता लगा तो उन्होंने नोटों पर पत्थर रखवा कर थाना बारादरी पुलिस को सूचित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XX7w4s
April 23, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment