Amazon

Thursday, April 23, 2020

कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी दिन

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस एग्जाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी की है। जून में होने वाला सीएस एग्जाम अपने तय शेड्यूल 1 जून से ही आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एप्लिकेशन विंडो को भी दोबारा खोल दिया गया है। जाे कैंडिडेट्स कंपनी सेक्रेटरी का एग्जाम देना चाहते हैं, वे 23 अप्रैल तक एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं।

जबकि इससे पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल रखी गई थी। स्टूडेंट्स की ओर से मांग की गई थी कि डेट आगे बढ़ाई जाए। जाे कैंडिडेट्स पहले अप्लाई कर चुके हैं, वे 1 मई तक परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए प्रति बदलाव स्टूडेंट्स को 250 रुपए फीस देनी हाेगी। स्टूडेंट्स क्रैडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए राशि जमा करा सकते हैं। इस राशि को केनरा बैंक के जरिए भी जमा कराया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today is the last day to apply for the company secretary exam

https://ift.tt/3eLv9CK
April 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment