Amazon

Saturday, July 25, 2020

गुड़गांव में 24 घंटे में एक पेशेंट की मौत, 127 नए पॉजिटिव केस मिले

गुड़गांव में कोरोना पेशेंट की मौत का सलसिला थम नहीं रहा है। 24 घंटे में एक पेशेंट की मौत हो गई जबकि 127 नए पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 8393 तक पहुंच गई। हालांकि इनमें से 7110 पेशेंट रिकवर होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर शुक्रवार को 1163 हो गई, जिनमें से 960 पेशेंट होम आइसोलेट किए गए हैं। जबकि 203 पेशेंट प्राइवेट व कोविड अस्पतालों में एडमिट किए गए हैं।

गुड़गांव में कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए तेजी सेंपलिंग की जा रही है। लेकिन औसतन इनमें से एंजीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को एक पेशेंट की मौत के साथ ही मरने वाले पेशेंट की संख्या बढ़कर 120 हो गई। वहीं पॉजिटिव मिले 127 केस में से नगर निगम के जोन-1 में 20, जोन-2 में 24, जोन-3 में 38 व जोन-4 में 10 पॉजिटिव केस मिले। जबकि पटौदी व सोहना ब्लॉक में 35 पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे अधिक केस शुक्रवार को जोन-3 में 38 पाए गए जबकि सोहना ब्लॉक में भी तेजी से कोरोना पेशेंट बढ़ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CKB8d3
July 25, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment