Amazon

Monday, July 27, 2020

आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर करने लगे चोरियां, 3 दोस्त काबू

सूफियां चौक के पास बंद पड़ी शॉल की फैक्ट्री में चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने चोरियां करनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों से दो मोटर और रूटर बरामद किया है। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने तिलक नगर के अशोक कुमार की शिकायत पर इस्लामगंज के चंदन कुमार, सूफियां बाग के मोहम्मद असलम और अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश करेगी। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की शाल की फैक्ट्री है। वह पिछले काफी समय से बंद पड़ी है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह फैक्ट्री चैक करने आया तो देखा कि समान गायब था। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच अफसर ने बताया कि तीनों आरोपी दोस्त है। वह पहले दिहाड़ी करते थे। लेकिन फिर लॉकडाउन के कारण काम छूट गया और आर्थिक स्थिति खराब हो गई। जिसके चलते उन्होंने चोरियां करनी शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों संबंधी पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jHCXbn
July 27, 2020 at 05:16AM

No comments:

Post a Comment