जंगलात विभाग की जमीन में नाजायज तौर पर रेत की चोरी करने व वन गार्ड को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने वन गार्ड की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 7 ग्रामीणों व जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वहां से एक टिप्पर व पाेपलाइन मशीन भी काबू किया है।
जानकारी के अनुसार गांव सरहदी क्षेत्र झुग्गे हजारा सिंह वाला में वन गार्ड इंचार्ज हुसैनीवाला बीट गुरबचन सिंह थाना सदर पुलिस के साथ एरिया में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव के कुछ लोग जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के साथ मिलकर जंगलात विभाग की जमीन से रेत की अवैध निकासी कर रहे हैं। जब उन्होंने वहां जाकर उन्हें बताया कि जिस जगह पर वह रेत की चोरी कर रहे हैं वह वन सुरक्षा एक्ट 1927 व फाॅरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट 1980 के अधीन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो उक्त लोग वन गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।
इस दौरान उक्त लोगों ने वन गार्ड को जान से मारने की धमकियां भी दी। वन गार्ड के साथ आई पुलिस ने माैके से रेत की निकासी कर रहे टिप्पर व एक पोपलाईन मशीन को भी जब्त किया व थाने में ले गए। इसके बाद पुलिस की ओर से शिकायतकर्ता वन गार्ड की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सदर की सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि पुलिस की ओर से शिकायतकर्ता गुरबचन सिंह के बयानाें पर गुलजार सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जंगीर सिंह पुत्र महिंद्र सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र प्रेम सिंह, तरसेम सिंह पुत्र निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, गुरमेज सिंह पुत्र चिमन सिंह, बूड़ सिंह पुत्र नरैण सिंह व जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 186, 506, 21(3) माइन्स एंड मिनरल एक्ट 1957, 2, 33, 63 इंडियन फोरस्ट एक्ट 1927 सेक्शन व जंगलात एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
टिंडवा में रेत की निकासी करने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज
उपमंडल अफसर कम सहायक जिला माइनिंग अफसर रविंद्र पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुप्त सूचना के तहत मिली जानकारी के अनुसार वह गांव टिंडवा पहुंचे तो वहां देखा कि रेत की अवैध निकासी की गई है। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रेत की अवैध निकासी का मामला दर्ज किया गया है।
लॉकडाउन के दौरान विभिन्न थानों में अवैध खनन के 30 मामले दर्ज
लॉकडाउन के दौरान अवैध खनन के 30 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद अवैध खनन के मामले थम नहीं रहे हैं। खासकर ममदोट व जीरा क्षेत्र में ऐसे मामले बार-बार सामने आ रहे हैं। सहायक जिला माइनिंग अधिकारी रविंद्रर पाल सिंह ने कहा कि अवैध माइनिंग के खिलाफ विभाग सख्ती से पेश आ रहा है। जंहा भी अवैध माइनिंग की सूचना मिलती है तुरंत कार्रवाई की जाती है, जो आगे भी जारी रहेगी। अवैध माइनिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jFfmIh
July 27, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment