Amazon

Monday, July 27, 2020

सीआईए जगराओं के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंगस्टर बुट्टर का था विवाद, उसी के कहने पर मोगा में की थी फायरिंग

हठूर में हत्या की प्लानिंग कर रहे गैंगस्टर नवदीप उर्फ नवी उर्फ जाॅन बुट्टर के गैंग के दो गुर्गों को सीआईए जगराओं की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव लक्खा निवासी मनिंदर सिंह उर्फ बग्गा और गांव माणुके निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उनके कब्जे से पुलिस को एक .32 बोर का पिस्तौल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ है।

फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने 7 दिन का रिमांड लिया है।एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गैंगस्टर जाॅन बुट्टर के साथी गांव लक्खा के नजदीक बाइक पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने रेड की और दोनों को काबू कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि 5 दिन पहले उन्होंने इसी बाइक पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोगा के गांव बुट्टर में ट्रैक्टर-ट्राली चालक हरसिमरन सिंह को गोलियां मार जख्मी किया था। मनिंदर ने बताया फायरिंग वाले दिन मनप्रीत साथ नहीं था। उसकी बाइक का तेल खत्म होने की वजह से वो उसे छोड़ने के लिए बुट्टर गांव गया था और वापस लौट आया।

बुट्टर को बनाया था गुरु

दोनों आरोपी 8वीं और 5वीं फेल है। जानकार ने उनका राफता फोन के जरिए बुट्टर से करवाया था। उन्होंने फोन पर ही बुट्टर को अपना गुरु बना लिया था। आरोपियों ने बताया बुट्टर का हरसिमरन से विवाद था, जिसके लिए उन्होंने उसी के कहने पर 21 जुलाई को बुट्टर गांव में जाकर फायरिंग की थी।

जगराओं में एक पर्चा नहीं
जांच में पता चला कि आरोपियों पर जगराओं में कोई पर्चा नहीं है। लेकिन पंजाब के बाकी जिलों में आरोपियों ने वारदातें की हो सकती है, जैसे कि मोगा में फायरिंग मामले में शामिल थे। पुलिस को डाउट है कि मोगा शोरूम मालिक की हत्या के मामले में भी उनकी भूमिका न हो। आरोपियों से मोबाइल फोन भी मिले हैं, इसमें कई नंबरों पर इंटरनेट काॅल की गई है।

इधर, लुधियाना में भी रेड: मोहाली मुठभेड़ मामले में पुलिस ने अमनदीप सिंह नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया था। सूत्र बताते हैं कि उसने पुलिस जांच के दौरान लुधियाना के मेहरबान में हथियार होने की बात कही थी। जिसकी तलाश में मोहाली की टीम ने लुधियाना में रविवार को रेड की। जहां कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jHCXbn
July 27, 2020 at 05:04AM

No comments:

Post a Comment