Amazon

Monday, July 27, 2020

40 लाख की आबादी, कोरोना के मरीजों के लिए नहीं पूरे इंतजाम, 31 वेंटिलेटर, 350 ऑक्सीजन बेड्स वेंटिलेटर न मिलने से हो चुकीं 2 मौतें

31 वेंटिलेटर, 350 ऑक्सीजन बेड्स के सहारे इंडस्ट्रियल सिटी लुधियाना कोविड-19 की महामारी की जंग लड़ रहा है। एक ओर सरकार द्वारा मिशन फतह चला कर दावा किया जा रहा है कि सूबे भर में जहां 7000 और जिले में 1200 बेड्स लेवल वन के तैयार किए गए हैं। लेकिन सरकार द्वारा लेवल थ्री यानि क्रिटिकल मरीजों के लिए सिर्फ 350 ऑक्सीजन बेड्स और सिर्फ 31 ही वेंटिलेटर हैं।

जबकि बड़े हॉस्पिटल्स में रोजाना क्रिटिकल मरीज 8-10 की गिनती में आ रहे हैं। मरीज तो रोजाना बढ़ रहे हैं लेकिन वेंटिलेटर्स के नाम पर संख्या बढ़ नहीं रही है। वहीं, सिविल हॉस्पिटल में सरकार द्वारा नाम के लिए वेंटिलेटर तो दिए गए हैं। लेकिन इन्हें चलाने के लिए स्टाफ 15 महीनों बाद भी उपलब्ध नहीं करवा सका। इसी का खामियाजा दो मरीज अपनी जान गंवा के भुगत चुके हैं।

स्टाफ मुहैय्या करवाने के बजाए यहां के 4 वेंटिलेटर सीएमसी में दे दिए गए। अगर स्थिति इसी तरह रही तो न जाने कितने लोगों को जान से हाथ धोना होगा। वहीं, बच्चों के लिए आए 9 वेंटिलेटर भी यूं ही पड़े हैं। जिन्हें इंस्टॉल तो किया गया है लेकिन इन्हें भी चलाने के लिए स्टाफ नहीं है। ऐसे में अगर कोई बच्चा भी सीरियस कंडीशन में आता है तो उसे भी सीएमसी या राजिंद्रा हॉस्पिटल शिफ्ट करने के अलावा सिविल हॉस्पिटल के पास कोई रास्ता नहीं है।
निजी हॉस्पिटल में रोज का इलाज 18000, सिविल हॉस्पिटल में मुफ्त
पंजाब सरकार द्वारा तय कीमतों के मुताबिक प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू विद वेंटिलेटर की 18000 रुपये रोजाना की कीमत तय की गई है। वहीं, अगर यही सुविधा सिविल हॉस्पिटल में मिल जाए तो कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का इलाज करवाने वाले मरीजों को कोई खर्चा नहीं देना होगा। वहीं, लुधियाना की जनसंख्या के अनुसार सिविल में वेंटिलेटर भी और आने चाहिए।

ट्रेंड स्टाफ, नए वेंटिलेटर का नहीं दिया सेहत मंत्री ने जवाब...
वहीं, इतने कम वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेड्स के बारे में बात करने पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना था कि 4000 स्टाफ की भर्ती के लिए एड जारी की है। वहीं, वेंटिलेटर के लिए ट्रेंड स्टाफ कब मिलेगा ये तो नहीं बता सके। नए वेंटिलेटर देने की बात पर भी कोई जवाब नहीं मिला। लेकिन ये जरुर कहा कि आईसीयू वॉर्ड तैयार करने का काम चल रहा है।

कोरोना से 5 मौतें, भाजपा नेता समेत 136 नए केस
जिले में लगातार चौथे दिन कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की गिनती 100 के पार रही। जहां 136 नए केस रिपोर्ट किए गए । इसमें 127 लुधियाना और 9 बाहरी जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। वहीं, पांच लोगों की मौत हुई। इसमें 4 लुधियाना और 1 जालंधर से संबंधित हैं। लुधियाना में अब तक 2625 पॉजीटिव केस रिपोर्ट हो चुके हैं। 807 एक्टिव केस हैं और 63 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं, बाहरी जिलों व राज्यों से अब तक 380 केस रिपोर्ट हो चुके हैं। 61 एक्टिव केस हैं और 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार को 1068 सैंपल्स लिए गए। अब तक 57870 सैंपल्स लिए जा चुके हैं। जिसमें से 53731 नेगेटिव आ चुके हैं। रविवार को 97 रैपिड रिस्पांस टीमों द्वारा 379 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 287 को होम क्वारेंटाइन किया।

एक हफ्ते पहले हुआ था बुखार, तब से सेल्फ आइसोलेट
संवेदना ट्रस्ट के फाउंडर चेयरमैन और लुधियाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है। अरोड़ा तीसरे भाजपा नेता हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक हफ्ता पहले कुछ देर के लिए बुखार हुआ था। उसके बाद से वो सेल्फ आइसोलेट हो गए। करीबियों के कहने पर सैंपलिंग करवा ली। जिस पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। आज अपने परिवार के 5 सदस्यों सहित 8 लोगों के सैंपल करवा लिए हैं।

खन्ना के डीएसपी समेत 8 पुलिस कर्मी पॉजिटिव

रविवार को खन्ना के डीएसपी मनमोहन सरना समेत 8 पुलिस मुलाजिमों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें समराला से दो, दोराहा के 4 और मुंडियां खुर्द से 1 पुलिस मुलाजिम भी शामिल है। इसके अलावा चार हेल्थ केयर वर्कर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं, न्यू शिमला कॉलोनी काकोवाल रोड से गर्भवती की रिपोर्ट भी पॉजीटिव रही है।

मरने वालों में 4 लुधियाना और 1 जालंधर से संबंधित
रविवार को पांच मौतें हुई। छोटी ढंडारी के रहने वाले 51 वर्षीय हीरा लाल कोविड-19 के मरीज होने के अलावा शुगर के भी मरीज थे। बिशन नगर की 46 वर्षीय सरोज शुगर, बीपी की भी मरीज थीं। हलवारा के 60 वर्षीय अमृत सिंह खांसी, बुखार और सांस लेने की समस्या से जूझ रहे थे। विजय नगर ताजपुर रोड के 50 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद को सांस की दिक्कत थी। जालंधर के 63 वर्षीय जगजीत सिंह गंभीर खांसी की समस्या से जूझ रहे थे।

हर श्मशान घाट में होगा संस्कार : डीसी श्मशान घाट में कोविड-19 के मरीजों के दाहसंस्कार के लिए होने वाली वेटिंग के मुद्दे पर डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने क्लीयर किया है कि कोविड-19 के लिए कोई एक शमशान घाट नहीं रखा गया है। किसी भी शमशान घाट में कोविड-19 के मृतकों का संस्कार किया जा सकता है। लेकिन संस्कार के समय सारी हिदायतों का पालन जरुरी है।

लुधियाना में बने लेवल थ्री हॉस्पिटल : बिट्टू सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में एमपी रवनीत बिट्टू ने दौरा किया। यहां उन्होंने मेडिकल स्टोर, ऑक्सीजन सिलेंडर की जगह का दौरा किया। बिट्टू ने कहा कि सिलेंडर पर्याप्त हैं। सिविल हॉस्पिटल लेवल-2 का हॉस्पिटल है। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लुधियाना में भी लेवल थ्री का हॉस्पिटल बनाने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
40 lakh population, no complete arrangements for Corona patients, 31 ventilators, 350 oxygen beds 2 deaths due to non-availability of ventilators

https://ift.tt/2By7ZRH
July 27, 2020 at 05:01AM

No comments:

Post a Comment