साहनेवाल में एक्टिवा सवार एक महिला को कार सवार तीन महिलाओं व ड्राइवर युवक द्वारा पहले जबरन रास्ते में रोक लिया गया। इसके बाद महिला को उसके पति की फैक्ट्री से आने की बात कह झपटमारी कर गले से सोने की चेन छीनकर चारों फरार हो गए। थाना साहनेवाल पुलिस ने गणपति कॉलोनी की सुमन सिंह की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल वजीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का पति दलीप कुमार एक धागा मिल में डिप्टी जनरल मैनेजर है।
कार में सवार होकर आई थीं तीन महिलाएं और ड्राइवर
शिकायतकर्ता के अनुसार 18 जुलाई को वह अपनी एक्टिवा पर डेहलों रोड स्थित एक जनरल स्टोर पर गई थी। वापसी दौरान रास्ते में एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके आगे आकर रुक गई। कार में तीन महिलाएं व ड्राइवर युवक सवार था। एक महिला नीचे उतरी और शिकायतकर्ता के पास चली गई। महिला ने कहा कि नमस्ते मैडम जी, हम आपके पति की फैक्ट्री से आए हैं।
जब शिकायतकर्ता ने उसे न पहचानने की बात कही तो महिला ने बातों में उलझा लिया। इसके बाद एकदम झपटमारी कर गले में पहनी सोने की चेन छीनी और पीड़िता को धक्का मारकर गिरा दिया। महिला बाकी साथियों समेत कार में सवार होकर फरार हो गई। वहीं वारदात स्थल के पास एक जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें आरोपियों की कार शिकायतकर्ता का पीछा करते हुए दिखाई देती है। लेकिन कार पर नंबर भी 3957 लिखा हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/30QFW8N
July 28, 2020 at 05:01AM
No comments:
Post a Comment