पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के फॉरेस्ट्री और नेचुरल रिसोर्स विभाग के हेड डॉ. संजीव चौहान को फखरुद्दीन अली अहमद अवॉर्ड 2019 से नवाजा गया। आईसीएआर ने ट्राइबल खेती सिस्टम को मजबूत करने के लिए किए गए उनके योगदान के लिए उन्हें ये अवॉर्ड दिया। डॉ. चौहान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वैज्ञानिक तकनीकों को सुधारने, सामाजिक तरीके से उन्हें अपनाने काे प्रेरित करने के लिए काम किया।
डॉ. चौहान द्वारा लद्दाख जैसे ठंडे इलाके और कम ऑक्सीजन वाले इलाके की खेती की समस्याओं को समझ कर न सिर्फ वहां पर प्लानिंग से काम करने का प्रयास करवाया। वहां के युवाओं को भी वहां की पारंपरिक खेती से हट कर खेती से जुड़े अन्य व्यवसायों को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
युवाओं को पॉल्ट्री और मशरूम की खेती से करवाया अवगत
डॉ. चौहान ने बताया कि वहां के युवाओं को खेती से जोड़ने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा किसान मेलों का आयोजन किया गया। इसके अलावा पॉल्ट्री फार्मिंग और मशरूम की खेती से अवगत कराया गया। चारे की फसल के लिए बिना कांटों वाले रोबिनिया फसल को लाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jHCXbn
July 27, 2020 at 04:50AM
No comments:
Post a Comment