सीआईए स्टाफ ने दीनानगर में नाकाबंदी के दौरान मां-बेटे को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गांव सिंबल कुलियां के रविंदर सिंह और उसकी मां सुरजीत कौर पर थाना दीनानगर में एनडीपीएस का केस दर्ज किया गया है। एसएसपी गुरदासपुर डॉ. राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस पार्टी छोटू नाथ मंदिर के पास स्पेशल नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी।
तारागढ़ की तरफ से बाइक पर आ रहा युवक नाका देखकर बाइक मोड़ने लगा। बाइक पर पीछे महिला बैठी थी। पुलिस पार्टी ने पीछा कर उसे दबोच लिया। बाइक चला रहे युवक ने टंकी पर लिफाफा रखा हुआ था। तलाशी के लिए डीएसपी (डी) राजेश कक्कड़ को बुलाया गया। खोलकर देखने पर उसमें एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रविंदर सिंह पुत्र पलविदंर सिंह और पीछे बैठी महिला का नाम सुरजीत कौर पत्नी पलविंदर सिंह वासी गांव सिंबल कुल्लियां थाना नरोट जैमल सिंह बताया।
पाकिस्तान से व्हाट्सएप के जरिए हेरोइन तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ से सामने आया कि पाकिस्तानी स्मगलर्स से भारतीय इलाके में हेरोइन की तस्करी की थी। भारतीय स्मगलर्स ने बार्डर से लाकर आरोपियों के घर में छिपा दिया। आरोपियों ने तस्करी में मदद के एवज में एक पैकेट बेचने को रख लिया। उसी नशे को पैकेट बेचने जा रहे थे। रैकेट का पर्दाफाश हो चुका है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CFAH3T
July 26, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment