लॉकडाउन में छूट के बाद 2.34 लाख लोग पंजाब में आ चुके हैं। कुछ विदेशों से लौटे हैं और ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों से लौटे हंै। जांच में 5148 लोग कोराेना संक्रमित पाए गए जबकि इन पाॅजिटिव केसों में 1353 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री भी पाई गई है। इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाहर से आने वाले लोगों की वजह से पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है।
साथ में स्वास्थ्य विभाग इन लोगों के संक्रमित होने की चेन का पता लगाने के साथ यह पता लगाने में भी जुटा हुआ है कि पंजाब पहुंचने पर ये लोग किन किन लोगों से मिले हैं। इसके अलावा दूसरी सिरदर्दी पंजाब में चोरी छिपे आने वाले भी हैं। बाॅर्डर एरिया से शिकायतें मिल रही हैं जिसमें लोग चोरी छिपे पंजाब में आ कर रहे हैं, ताकि एकांतवास में 14 दिन न रहना पड़े। ऐसे लोगों को सूबा सरकार खतरे की सबसे बड़ी घंटी मान रही है।
बाॅर्डर से कर रहे हैं चोरी छिपे प्रवेश
सरकार ने दिल्ली एवं राजस्थान से आने वाले लोगों को ई रजिस्ट्रेशन करने को कहा है। ताकि पंजाब में प्रवेश करने के बाद इनको ट्रैक किया जा सके। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग पंजाब में बाॅर्डर से सटे चोर रास्तों से पंजाब आ रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने बाॅर्डर के साथ इन चोर रास्तों पर भी पुलिस को नजर रखने के लिए कह दिया है।
कुछ वाहन चालक बाॅर्डर पर लोगों को उतार देते हैं और इसके बाद ये पैदल बाॅर्डर क्रास करते हैं और बाद में वाहन में बैठकर अपने घर या जहां जाना होता है वहां पहुंच जाते हैं। इन लोगों को वजह से संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसे लोग 14 दिनों के एकांतवास से बचने कसे ऐसा कर रहे हैं।
बाहर से आने वालों के लिए नया नियम बनाएगी सरकार
लगातार लोग दूसरे राज्यों से अभी भी जा रहे हैं। निगरानी रखने के लिए तो विभाग ने इंतजाम किए हैं लेकिन जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनमें पाॅजिटिव केस भी निकल रहे हैं। सरकार अब बाहर से आने वाले लोगों के लिए अलग से प्लान बनाने वाली है। जिसमें दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग 14 दिनों में दो बार करने पर विचार किया जा रहा है। ताकि अगर किसी में लक्षण देरी से सामने आए तो उसके बारे में पता लगाया जा सकें।
कोरोना टेस्टिंग की क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही
टेस्टिंग क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है। बाहर से आने वालों की टेस्टिंग हो रही है। पाॅजिटिव निकलने पर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। चोरी छिपे पंजाब आने वालों पर महामारी एक्ट की कार्रवाई होगी। - बलबीर सिंह सिद्धू, हेल्थ मिनिस्टर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/330Q2qf
July 27, 2020 at 04:36AM
No comments:
Post a Comment