Amazon

Sunday, July 26, 2020

राज मिस्त्री निकला पीएनबी एटीएम में ‌2.80 लाख की लूट का सूत्रधार, कार, गैस कटर समेत 3 काबू, 3 राज्यों में 15 वारदात कीं

जून में छेहर्टा इलाके में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर 2.80 लाख रुपए चोरी किए जाने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया था और तीनों ही लुटेरे कार में आए थे। पुलिस ने कार और गैस कटर भी बरामद कर लिया है। लुटेरों की पहचान दलजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी छेहर्टा, जसविंदर सिंह उर्फ बंटी निवासी ड्रमावाला बाजार सुल्तानविंड रोड और करन सिंह उर्फ बिल्ला निवासी ड्रमावाला बाजार सुल्तानविंड रोड के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शहर में किराए के अलग-अलग मकानों में रहे रहे थे।
छेहर्टा के प्रताप बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 7 जून 2020 को लुटेरों ने एटीएम काटकर 2.80 लाख रुपए चोरी फरार हो गए थे। एसीपी वेस्ट देव दत्त शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी इंडिया गेट की तरफ से कार में आ रहे हैं। कार आते ही आराेपियों को दबोच लिया गया। इनका मास्टरमाइंड दलजीत सिंह उर्फ सोनू है, जो एटीएम लूटने की वारदात को ही अंजाम देता है। पेशे से वह राज मिस्त्री है। काम करने के बाद वह लूटपाट की वारदात करता है। हिमाचल, हरियाणा, पंजाब में 15 एटीएम लूटने की वारदात को अंजाम दे चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raj Mistry turned out to be the mastermind of the robbery of 802.80 lakh in PNB ATM, 3 people including car, gas cutter, 15 incidents in 3 states

https://ift.tt/3f1ePNk
July 26, 2020 at 04:58AM

No comments:

Post a Comment