Amazon

Sunday, July 26, 2020

पशु से टकरा ट्रांसफार्मर के खंभे से भिड़ी कार, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

रायकोट में देर शाम लुधियाना बठिंडा मुख्य मार्ग पर गांव गोदवाल के नजदीक हुए हादसे में दो नौजवानों की मौत और एक के गंभीर रूप में जख्मी हो गया। एक ब्रिजा कार तेज रफ़्तार में लुधियाना की ओर से रायकोट साइड को आ रही थी। गांव गोंदवाल के पास रोड एक ढाबों के नजदीक पहुंची तो अचानक सड़क पर आए एक आवारा पशु के साथ टकराने के बाद कार ट्रांसफार्मर के खंबे से टकरा कर चकनाचूर हो गई।

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का इंजन कार में निकल कर सड़क के दूसरे किनारे जा गिरा। और आवारा पशु की भी मौत हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना रायकोट सीटी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थाना प्रमुख हीरा सिंह संधू पहुंचे और गाड़ी में सवार 3 व्यक्तियों को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया।

कार सवारों में रायकोट निवासी दो सगे भाई गुरदीप सिंह ग्रेवाल और प्रदीप सिंह ग्रेवाल दोनों पुत्र हरजिन्दर सिंह निवासी मोहल्ला गुरू नानकपुरा और सुधार बाज़ार निवासी इन्द्रजीत सिंह पुत्र मनजिन्दर सिंह सवार थे। प्रदीप सिंह और इन्द्रजीत सिंह की मौत हो गई है, जबकि गुरदीप सिंह की हालत डाक्टरों मुताबिक काफ़ी गंभीर बताई है। आई गुरतार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Car collided with animal poles, two dead, one in critical condition

https://ift.tt/2WTMTow
July 26, 2020 at 04:56AM

No comments:

Post a Comment