राजधानी में हर वर्ष बढ़ते प्रदूषण पर काबू करने के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अनोखी पहल करते हुए वृक्षारोपण बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए भाजपा एक प्रस्ताव बनाकर दिल्ली सरकार को भेजने जा रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि अगर सरकार उनके प्रस्ताव को हरी झंडी देती है तो दिल्ली के तमाम लोग भी अपने घर के आसपास पार्कों में अपनों की याद में पौधे लगा सकेंगे। और उसकी देखभाल करने के साथ ही अपनों का नाम भी दे सकते हैं। डीडीए के स्वर्ण जयंती पार्क में वृक्षारोपण अभियान के दौरान शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि इन दिनों मानसून में जब सभी एजेंसियां लाखों की तादाद में पौधारोपण करने जा रही हैं।
दिल्ली में रिहायशी और व्यावसायिक इलाके में हज़ारों पार्क हैं। ऐसे में वहां रहने या कारोबार करने वाले वो चाहें तो अपने प्रियजनों की याद में घर के पास निगम या सरकारी एजेंसियों के पार्क में कोई पौधा लगा सकते है। पौधों का देखभाल का दायित्व उठाकर उस पौधों को अपना नाम भी दे सकता है। इसके लिए उन्हें एक मामूली शुल्क शुरुआत में देनी होगी। गुप्ता ने बताया कि इस तरह से इस योजना के तहत वे लोग जो चाहते हैं कि उनके अपनों की याद हमेशा जिंदा रहे। वे घर के बुजुर्ग, बच्चे या किसी में रिश्तेदार की याद में उसके जन्मदिन, वर्षगांठ पर घर के पास स्थित पार्क में पौधे लगा सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jE1myz
July 26, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment