Amazon

Sunday, July 26, 2020

जेलाें में अब डबल लेयर इलेक्ट्रिक वायरिंग होगी, नहीं भाग सकेंगे कैदी, क्षमता-एरिया के मुताबिक जैमर प्लान करेंगे

जेल में दीवार फांदकर भागने और बाहर से आने वाले सामान पर अंकुश लगाने को पंजाब लेवल पर बजट पास कर डबल लेयर इलेक्ट्रिक वायरिंग करने की तैयारी शुरू होने वाली है। फिलहाल सेंट्रल जेल से इसकी शुरुआत होनी है। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा ने बताया कि वर्किंग शुरू कर दी है। पिछले 3 साल में करीब 14 कैदियों ने भागने की कोशिश की, इसमें से करीब 10 तो जेल में कैदियों और पुलिस की झड़प के दौरान भागे थे।

हालांकि सभी कैदियों और हवालातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जेल की दीवारों पर किसी तरह की सिक्योरिटी नहीं थी। इस वजह से ऐसा होता रहा है। मगर इस प्रोजेक्ट के बाद पुलिस की काफी परेशानी हल होगी। वायरिंग के काम के लिए बजट पास किया गया है। जल्द लुधियाना में इसका काम शुरू हो जाएगा।

दीवार फांदने की कोशिश की तो लगेगा करंट

जेल में एक दीवार 18 फीट और दूसरी करीब 25 फुट की है। कई बार कैदी अंदर की दीवार से होते हुए बाहर भाग चुके हैं। इन्हीं दीवारों के बाहर से सामान भी अंदर फेंका जाता है। इसे अंदर की दीवार फांदकर ही कैदी उठाने के लिए आते हैं। कंटीली तारों में दिन-रात करंट छोड़ा जाएगा। दीवार को फांदने की कोशिश करते ही करंट लगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jails will now have double layer electric wiring, prisoners will not be able to run, will plan jammer according to capacity-area

https://ift.tt/2CGQDCW
July 26, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment