फिरोजपुर के चक मेघा महातम पाले गांव में पानी से भरे रेत के गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। उनकी पहचान गुलजार सिंह पुत्र कुलदीप सिंह और गुरलाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक 6-6 साल के दोनों चचेरे भाई थे। वीरवार सुबह दोनों खेल रहे थे तभी गड्ढे में गिर गए। इसके 15 मिनट बाद किसी राहगीर ने घरवालों को सूचना दी तो दोनों को निकाला गया।
मौके पर अस्पताल ले जाया गया वहां मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जिस गड्ढे में बच्चे गिरे थे वह उनके परिजनों ने ही रेत निकालने के लिए खोदा था। 20 फीट गहरा गड्ढा इस समय बारिश के पानी से भरा हुआ था। दोनों के शव दफना दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hV1uI2
July 31, 2020 at 04:41AM
No comments:
Post a Comment