Amazon

Friday, July 3, 2020

छह 66 केवी बिजलीघरों में लगे 49 लाख रुपए के सोलर सिस्टम बने सफेद हाथी

पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन ने शहर के कई 66 केवी बिजली घरों की छतों पर बिना बैटरी सोलर सिस्टम लगाए हैं।

पावरकाॅम के एक्सीलेटर पावर डिपार्टमेंट रिफॉर्म प्रोग्राम के तहत जेआर कंपनी से लगवाए 10-10 किलोवाट के सोलर सिस्टम में 49 लाख रुपए खर्च आया है। सोलर सिस्टम सिर्फ सूर्य की रोशनी से दिन के समय चलते हैं।

शहर में स्काडा सिस्टम, वेरका रेस्ट हाउस, जीएनडीयू बिजलीघर, मेडिकल कॉलेज बिजलीघर, राजासांसी बिजलीघर, सुल्तानपिंड बिजलीघर पर ये सिस्टम लगाए गए हैं।

वहीं, लाखों रुपए खर्च करने के बाद पावरकाॅम को बिजली बिल भरना पड़े तो ये सिस्टम सफेद हाथी से कम नहीं हैं।

पीएसईबी ऑल कैडर पेंशन एसो. के महासचिव भूपेंदर सिंह बेदी, जगीर सिंह का कहना है कि पावरकाॅम बिना सोचे लाखों रुपए खर्च करता है।

अगर सिस्टमों को बैटरियों से जोड़ा जाए तो बिल कम हो सकता है। एपीडीआरपी के एक्सईएन गुरशरण सिंह ने कहा कि सोलर सिस्टम से एक मीटर लगा होता है जो सोलर से आने वाली बिजली की रीडिंग देता है उसी हिसाब से बिल कम हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3gjghf0
July 03, 2020 at 04:50AM

No comments:

Post a Comment