मिड-डे मील वर्कर्स द्वारा 3 अगस्त से 9 अगस्त तक जिला स्तरीय रोष रैलियां करके लोक सभा सदस्यों व राज्य सभा सदस्यों द्वारा केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए डीटीएफ जिला अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्षा लखविन्दर कौर मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की अध्यक्षता में ऑनलाइन हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
ऑनलाइन बैठक में मिड-डे मील वर्कर्स जो 1700 रुपए प्रति माह पर स्कूलों में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों संबंधी विचार चर्चा करते हुए पंजाब सरकार व केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष प्रगट करते हुए कहा गया कि कोरोना महामारी के दौर में वर्कर्स की आर्थिक मदद करने की बजाय पिछले 4 माह से उनका वेतन तक जारी नहीं किया जा रहा।
मिड-डे मील वर्कर भारी आर्थिक मंदी से गुजर रहे हैं। बैठक में यूनियन की महासचिव ममता शर्मा, जिला फरीदकोट सचिव नवप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, मेला सिंह ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि पिछले 4 माह से रुका वेतन तुरन्त जारी किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/319Fv9N
August 01, 2020 at 05:12AM
No comments:
Post a Comment