थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल समेत एक व्यक्ति को काबू कर उसकी जांच कर आरोपी व उसके अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिटी फरीदकोट के एएसआई गुरदित सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव मिशरीवाला वासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी को काबू कर उससे चोरी किया गया एक मोटरसाइकिल बरामद किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिल कर वाहन चोरी करता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लवप्रीत सिंह व उसके अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज किया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ खेत मजदूर
गांव नत्थेवाला का रहने वाला मानसिक तौर पर परेशान खेत मजदूर खेत में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। गांव नत्थेवाला वासी तरसेम सिंह के पुत्र हरभिन्दर सिंह भिन्दा और सुक्खविन्दर सिंह सुखी ने बताया कि तरसेम सिंह वीरवार को दोपहर करीब 11 बजे गांव भलूर में खेत में धान लगाने को गया था लेकिन वहां से अचानक लापता हो गया। उन्होंने बताया कि तरसेम सिंह शराब पीने का आदी था
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/319Fv9N
August 01, 2020 at 05:09AM
No comments:
Post a Comment