Amazon

Saturday, August 1, 2020

अधिक प्रोफिट कमाने का झांसा दे 5 लोगों ने पूर्व फौजी से ठगे रिटायरमेंट फंड के 7. 20 लाख रुपए

पूर्व फौजी को कंपनी में पैसे लगा अधिक प्रोफिट कमाने का झांसा दे 2 महिलाओं समेत 5 लोगों ने 7 लाख 20 हजार रुपए ठग लिए है। पूर्व फौजी का आरोप है कि आरोपियों ने कंपनी में पैसा लगाने के बाद अधिक प्रोफिट आने के बारे में बढचढ कर बताया। जिस कारण उसने देश की सरहद की रक्षा करने के बाद रिटायरमेंट पर आराम से जिंदगी गुजारने के लिए मिली अपनी पूंजि को कंपनी में लगा दिया।

परंतु आरोपियों ने उसे हड़प लिया है। पुलिस ने पूर्व फौजी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामपुर छन्ना के मनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह फौज से रिटायर हो चुका है। 25 नवंबर 2018 को दिल्ली में एक सेमिनार के दौरान उसकी मुलाकात डॉ. गजा नंद कौशिक निवासी शेरगढ़(फाजिलका) और रूबीना निवासी दिल्ली के साथ उसकी मुलाकात हुई थी।

जिन्होंने उसे स्टार गलोबल स्टार कंपनी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कंपनी मछलीपालन, नर्सरी, बागबानी, फूलो की खेती आदि सेक्टर में काम करती है। जिन्होंने उसे कंपनी में पैसे लगाने पर काफी ज्यादा प्रोफिट आने के बारे में बढ चढ कर बतायाा। इस पर अपनी सारी जमा पूंजि उक्त कंपनी में लगाने के लिए राजी हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/319Fv9N
August 01, 2020 at 05:08AM

No comments:

Post a Comment