चोरों ने एचडीएफसी बैंक व एटीएम के ताले तोड़कर कैश लूटने का प्रयास किया, लेकिन चोरों की योजना सफल नहीं हुई तो वह बिना नकदी लिए फरार हो गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बाघापुराना के एएसआई रधुविंदर प्रसाद ने बताया कि गांव थराज स्थित एचडीएफसी बैंक ब्रांच मैनेजर परमपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 29 जुलाई की आधी रात को चोरों द्वारा बैंक व एटीएम मशीन के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया गया।
उससे पहले चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर पाउडर डाल दिया था। ताकि उनकी किसी तरह से पहचान न हो सके। लेकिन चोरों से बैंक व एटीएम से नकदी चोरी नहीं कर पाने के चलते वह फरार हो गए। 30 जुलाई को बैंक के समय पर स्टाफ पहुंचा तो ताले टूटे देख कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 511 एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि चोरों के बारे में कोई सुराग मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/319Fv9N
August 01, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment