मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस खिलाफ शुरू की जंग को जीतने के लिए शुरू किए मिशन फतेह को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए योगदान डालने वाले जिला मोगा के मिशन फतेह योद्धाओं को जिला प्रशासनिक कांप्लैक्स में डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दस्तखत वाले सर्टिफिकेट और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।
इस समय डिप्टी कमिशनर संदीप हंस ने बताया कि राज्य सरकार ने कोवा एप द्वारा आरंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वालों की सूबा स्तरीय सूची में अब तक जिला मोगा के 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 16 ब्रांज सर्टिफिकेट के लिए कुल 17 व्यक्तियों को योग्य पाया है।
श्री हंस ने कहा कि मिशन फतेह का मुख्य मकसद आम लोगों को कोविड 19 की सावधानियों और बचाव बारे जानकारी देना है, जिससे लोग अपने साथ दूसरों को इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए सहयोग कर सकें। उन्होंने मिशन फतेह योद्धाओं का पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से विशेष तौर पर धन्यवाद किया और जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से आरंभ किए मिशन फतेह संबंधी आम लोगों और ज्यादा जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही मिशन फतेह को सफल बनाया जा सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/319Fv9N
August 01, 2020 at 05:06AM
No comments:
Post a Comment