अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो कोरोना संक्रमित होने की मात्रा बहुत कम हो जाती है। शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए या तो कुछ दवाइयों की जरूरत होती है या फिर इसको गेम्स खेलकर मजबूत किया जा सकता है। उपरोक्त शब्द मेंबर पीएसी शिरोमणि अकाली दल बादल, पंजाब प्रधान लुबाना समाज व समाज सेवी लखविंदर सिंह लक्खी ने कहे।
उन्होंने कहा कि बचपन में बच्चा हंसता, कूदता व नाचता खुश रहता है गेम्स खेलने के साथ जहां हमारे शारीर की कसरत होती है वहीं हमारे शारीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। हर विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रूचि लेनी चाहिए। समय-समय पर नौजवानों को नशों से दूर रहने की प्रेरणा देने और उनकी हर तरह की सहायता कर इलाके भर में नाम कमा रहे यूथ अकाली दल मियानी सर्कल प्रधान और समाज सेवी सरबजीत सिंह विक्की ने कहा कि हम सबको इस कोरोना महामारी के साथ लड़ने के लिए नशों से दूर रहकर अपनी सेहत की तरफ ध्यान देना चाहिए। लखविंदर सिंह लक्खी और सरबजीत सिंह विक्की ने गांव शाहबाजपुर के नौजवान खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट देकर उत्साहित किया। इस मौके कमलजीत सिंह, गुरमुख सिंह, सुखदीप सिंह, लवली, अमनदीप सिंह, रमनदीप सिंह, अभिषेक सिंह, सुमित, नवदीप सिंह, हरमन सिंह, राजदीप सिंह, संदीप सिंह, सागर मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hWdk4M
August 01, 2020 at 05:04AM
No comments:
Post a Comment