नवयुग यूथ सेवा सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. अमीर चंद शर्मा की अध्यक्षता में शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर करवाए श्रद्धांजलि समागम के दौरान उनकी तस्वीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस मौके डॉ. अमीर चंद शर्मा एवं जिला प्रधान डॉ. जतिन्द्र अत्तर ने कहा कि आज ही के दिन 1940 में उन्हें माइकल ओ डायर की हत्या के आरोप में पेंटनविले जेल में फांसी दे उन्हें शहीद किया गया था। शहीद ऊधम सिंह का नाम भारत की आजादी की लड़ाई में पंजाब के क्रांतिकारी के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि आज हम इन्हीं जैसे शहीदों की कुर्बानियों के बदले ही आजादी का आनंद मान रहे है। इस मौके ब्लाक प्रधान डॉ. रिपन कल्याण, प्रो. जगदीश सिंह, गुरमीत सिंह व अन्य मौजूद थे।
रफाल के आने से देश का सुरक्षा पक्ष होगा मजबूत : सीए गोयल
रफाल के आने से देश का सुरक्षा पक्ष और मजबूत हो गया है। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह बात सीए हिमांशु गोयल ने कही । उन्होंने कहा कि रफाल के आने से देश की सेना का भी मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि रफाल के आने से भारत ने विश्व शक्ति के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है जिससे अन्य महाशक्तियों के साथ भी देश के संबंध मजबूत होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/310ZCqA
August 01, 2020 at 05:02AM
No comments:
Post a Comment