सिविल सर्जन दफ्तर होशियारपुर के बाहर अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे संघर्ष कमेटी के सदस्यों की भूख हड़ताल शुक्रवार को 7वें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे रणदीप सिंह, अमित कुमार, बलवीर कौर , विमला देवी, कमलेश देवी व अन्य लोगों ने बताया कि कोविड -19 के नियमों की पालना करते हुए सरकार के रोष प्रदर्शन किया।
एएनएम बलबीर कौर ने बताया कि चुनाव के समय कांग्रेस ने वादे किए थे कि घर-घर रोजगार दिया जाएगा लेकिन अब वादों से मुकर रही है और मुलाजिम विरोधी नीतियां अपना रही है । संघर्ष कमेटी की तरफ से एनएचएम और 2211 व ठेके आधारित कर्मचारियों को पक्का करने और नवनियुक्त कर्मचारियों का प्रमोशन पीरियड 2 साल करने और सभी मल्टीपर्पस कैडर को कोविड -19 के दौरान किए काम के स्पेशल इंक्रीमेंट देने तक लगातार संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान लखविंदर सिंह, विरसा सिंह, गुरनाम सिंह, सरिता कुमारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/319DgD9
August 01, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment