मॉडल टाउन स्थित औरा डे स्पा के 25 साल के मैनेजर कुलदीप को पुलिस ने मंगलवार देर शाम अरेस्ट कर लिया। पाबंदी के बावजूद उसने स्पा सेंटर बंद नहीं किया था। थाना-6 में धारा-188 और एपिडेमिक डिसीज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हरियाणा में भिवानी के गांव हलवास के रहने वाले कुलदीप को जमानत मिल गई है।
एसएचओ सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि डीसी ने स्पा सेंटर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार खोलने की मंजूरी दी हुई है। मंगलवार रात मॉडल टाउन में राणा अस्पताल के पास स्पाॅ सेंटर खुला मिला। मैनेजर कुलदीप बीए पास है और ग्रीन मॉडल टाउन में रहता है। एसएचओ ने कहा कि मैनेजर ने कहा कि उसने मालिक के कहने पर स्पा सेंटर खोला था। एसएचओ ने कहा कि मालिक की भूमिका की जांच की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lhNwTh
August 26, 2020 at 04:32AM
No comments:
Post a Comment