प्लस टू के नतीजों में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली मानसा जिले के गांव बाजेवाला के सरकारी सेकेंडरी स्कूल की जसप्रीत कौर और रियोद कलां की छात्रा गुरप्रीत कौर का बुधवार काे डिप्टी कमिश्नर मानसा महिंदर पाल ने अपने दफ्तर में सम्मान किया। डीसी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती।
छात्रा जसप्रीत ने बताया कि वह इंग्लिश की अध्यापक बनना चाहती है जबकि गुरप्रीत ने कहा कि वह आईएएस अफसर बनना चाहती है। डिप्टी कमिश्नर ने दोनों छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जिले में 12वीं का नतीजा शानदार आने पर डीसी ने जिला शिक्षा अफसर,अध्यापकों, विद्यार्थियों व उनके माता-पिता तथा प्रिंसिपल विजय जिंदल व अंग्रेज सिंह को बधाई दी। इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर सुरजीत सिंह सिद्धू, उप जिला शिक्षा अफसर जगरुप भारती ओर जिला गाइडेंस काउंसलर नरिंदर मोहल मौजूद थे।
मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों काे किया सम्मानित
माई भागो सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) रल्ला के विद्यार्थियों ने प्लस टू में बढ़िया प्रदर्शन किया। आटर्स में विद्यार्थी धरजोत ने 95.05%, रुपिंदरपाल कौर ने 94% व मनदीप कौर ने 91.55% अंक प्राप्त कर कक्षा में क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। विज्ञान ग्रुप में राजदीप कौर ने 89.77%, रिंपी शर्मा ने 89.33% व रनदीप कौर ने 88% अंक प्राप्त कर कक्षा में क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल सविता रानी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों की मेहनत और स्टाफ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jpXEbL
July 23, 2020 at 04:31AM
No comments:
Post a Comment