अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीएसईबी 12वीं में 99.55% अंकों से डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनी सरकारी स्कूल की छात्राओं को सम्मानित किया। सरकारी स्पोर्ट्स स्कूल घुद्दा में पढ़ने वाली शेरगढ़ गांव की सोमा कौर व बंगी निहाल सिंह वाला की सुमनप्रीत कौर को उनके घर जाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें एबीवीपी का सिरोपा पहनाकर भगत सिंह व स्वामी विवेकानंद की पुस्तक भेंट की और पुष्पगुच्छ व मिठाई देकर शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुखदीप सिंह खेहरा ने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों व अध्यापकों के मार्गदर्शन की बदौलत ही इन छात्राओं ने अच्छा मुकाम पाया। इस मौके पर संगठन मंत्री व पूर्व प्रदेश मंत्री सौरभ कपूर, पंजाबी युनिवर्सिटी के अध्यक्ष वीरीश बहल, जिला संयोजक सौरव बंसल व नगर पंचायत कोटशमीर उप प्रधान बलजिंदर सिंह उपस्थित रहे।
बाबा फरीद स्कूल में आर्ट्स के रविंदर ने 99.33% अंक से किया टॉप
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं के नतीजे में बाबा फरीद सीसे स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओवरआल नतीजे में रविंदर सिंह ने 99.33 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल में पहला जबकि मेडिकल के मानव शर्मा ने 97.78 प्रतिशत अंक से स्कूल में दूसरा जबकि नान मेडिकल की अमनदीप कौर ने 97.11 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के 37 बच्चे 90 प्रतिशत से ज्यादा, 128 बच्चे 80 प्रतिशत से ज्यादा व 181 बच्चे 70 प्रतिशत से जयादा अंकों से पास हुए।
रविंदर सिंह ने 99.33 प्रतिशत अंक से ह्यूमैनिटीज ग्रुप में पहला, हरजोत सिंह ने 96.89 प्रतिशत से दूसरा व दलविंदर सिंह 95.78 प्रतिशत अंक से तीसरे स्थान पर रही। मेडिकल में मानव शर्मा 97.78 प्रतिशत, अर्शदीप कौर 94.67 प्रतिशत व आकांक्षा 94 प्रतिशत अंक से क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। नान मेडिकल में अमनदीप कौर 97.11 प्रतिशत, अर्शदीप कौर सिद्धू 96.44 प्रतिशत व मनप्रीत कौर 95.56 प्रतिशत अंकों से पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। कॉमर्स ग्रुप में रिया ने 92.67 प्रतिशत अंक, अर्शदीप कौर व साहिल बांसल ने 90.44 प्रतिशत व तमन्ना सिंगला ने 88.44 प्रतिशत अंकों से पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाय
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WMFRla
July 23, 2020 at 04:35AM
No comments:
Post a Comment