Amazon

Thursday, July 23, 2020

सरकारी स्कूल तुंगवाली की सुमनप्रीत जिले में तीसरे स्थान पर

12वीं के सालाना नतीजे में सरकारी सीसे स्कूल तुंगवाली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए। प्रिंसिपल प्रवीण सुलतान ने बताया कि आर्ट्स की सुमनप्रीत कौर ने 450 में से 444 (98.67%) अंक हासिल करके समूचे ग्रुप में पहला व जिले में साझा तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया। यह छात्रा गांव तुंगवाली के दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी है।

परिवार के सारे बच्चे गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षा हासिल कर रहे हैं। सुमनप्रीत कौर पुलिस अफसर बनकर समाज को अपराध से मुक्ति दिलाने की इच्छुक है। एससीईआरटी के असिस्टेंट डायरेक्टर हरप्रीत सिंह, डिप्टी डीईओ सेकंडरी भूपिंदर कौर, डिप्टी डीईओ सेकंडरी इकबाल सिंह व जिला निरीक्षण टीम के मुखी प्रेम कुमार मित्तल ने जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाली सुमनप्रीत कौर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी।

आर्ट्स की अन्य छात्राओं में सुखदीप कौर व मनदीप कौर ने 436 (96.89%) अंक हासिल करके सभी ग्रुपों में साझा तौर पर दूसरा स्थान जबकि आर्ट्स की ही खुशमनदीप कौर 432 (96%) अंक हासिल करके तीसरे स्थान पर रही। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन लाभ सिंह, सरपंच वकील सिंह व पंचायत, दशमेश नगर के सरपंच वीरपाल कौर के पति सुखविंदर सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने होनहार छात्राओं को सम्मानित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होनहार बच्ची को सम्मानित करते सरपंच, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी व प्रिंसिपल।

https://ift.tt/3hrq7fh
July 23, 2020 at 04:36AM

No comments:

Post a Comment