बुधवार को आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का एक वफद प्रदेशाध्यक्ष रविंदर सिंह चीमा की अगुवाई में गांव बादल में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से मिला।केंद्र सरकार के आर्डिनेंस पर किसानों संगठनों के विरोध के बीच एसोसिएशन ने उन्हें आढ़तियों व किसानों की चिंताओं से अवगत करवाया। श्रीमती बादल ने आढ़ती नेताओं को कहा कि व्यापारियों पर जरूरी वस्तुएं कानून हटा दिया गया है जिससे राजनीतिक दल विरोधी पक्ष के व्यापारियों को परेशान नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि कृषि आर्डिनेंस में समर्थन मूल्य की शर्त लागू नहीं थी, परंतु अकाली दल के प्रयास से देश में समर्थन मूल्य लागू रहेगा। उन्होंने पोर्टल व कपास की आढ़त के मुद्दे पर आढ़तियों की संबंधित मंत्री से मीटिंग का आश्वासन दिया। वहीं भारतीय खुराक निगम के आढ़त कम करने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें कहा कि आढ़तियों द्वारा यह मामला उनके ध्यान में लाने के बाद उन्होंने विभाग को इस संबंधी आदेश वापस जारी करने को कहा था तथा जिसमें 15 जुलाई को इस संबंध में पत्र भी जारी हो चुका है।
केंद्रीय मंत्री बादल ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा पत्र भेजने के उपरांत वह राम विलास पासवान से इस मसले को हल करवाएंगी। इस मौके पर उपप्रधान हरनाम सिंह, जसविंदर सिंह राणा, रजिंदर कुमार राजपुरा, मुनीश बब्बी दानेवालिया, शाम लाल धलेवां, गमदूर सिंह औलख, हरीश कुमार, दलबीर सिंह, विजय कुमार भोला, राजेश कुमार, जसविंद्र विर्क, जतिंद्र भीखी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fTaAoi
July 23, 2020 at 04:38AM
No comments:
Post a Comment